नई दिल्ली Multiple Bank Accounts: अमूमन लोगों के पास काफी सारे बैंक खाते होते हैं। ऐसे में एक से ज्यादा बैंक खातों को मैनेज करना काफी आसान नहीं होता है। यही कारण है कि कुछ लोग ये भूल जाते हैं कि उनके काफी सारे बैंक खाते हैं। बहराल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम हर रोज काफी सख्त होते जा रहे हैें। ऐसे में इनकम टैक्स विभाग को रियल लाइफ आधार पर ये पता होता है कि टैक्सपेयर्स के कितने बैंक खाते हैं। यदि आपके भी एक से ज्यादा बैंक खाते हैं। तो ये जान लेना आपके लिए काफी लाभदायक होगा कि आपको कैसे इनका सही से उपयोग करना है।
फल सब्जी के निवेश तक के लिए बैंक खाता है जरुरी
सेविंग खाता और करेंट अकाउंट का सबसे ज्यादा का इस्तेमाल होता है। सेविंग खाते का इस्तेमाल काफी कामों के लिए होता है। आपका वेतन इस खाते में आता है। आपका निवेश इस खाते के द्वारा होता है। आपका डिविडेंट इसी खाते में आता है। चीजों और सेवाओं के भुगतान के लिए आप अपने सेविंग खाते का इस्तेमाल होता है। यहां तक कि फल और सब्जियों और दूध जैसी रोजमर्रा की चीजों को खरीदने के लिए आप इसी खाते से कैश निकालते हैं सेविंग खाते में जमा पैसे पर बैंक आपको ब्याज देता है।
इसे भी पढ़ें- Ankush Raja ने Kajal Raghwani को किया ऐसा kiss की फिर खुद को रोमांस करने से नहीं रोक सकीं
बैंक काफी सारी सुविधाओं के लिए वसूलते हैं फीस
बैंक अपनी सुविधाओं के लिए ग्राहकों से कुछ फीस वसूलते हैं इनमें ATM कार्ड, एटीएस से पैसे निकालना, फंड को ट्रांसफर करना, चेक बुक इश्यू जैसे काफी सुविधाओं को शामिल किया है। अगर आप इन फीस पर ध्यान नहीं देते हैं तो आपको इन्हें एक बार जरुर चेक करना चाहिए। ATM विड्रॉल फीस बैंक के हिसाब से अलग-अलग होती है। अगर आप इंटरनेशनल फंड ट्रांसफर करते हैं तो आपको उन बैंकों के फंड ट्रांसफर चार्ज को चेक कर लेना चाहिए, जिनके सेविंग खाते आपके पास हैं।।
इसे भी पढ़ें- Virat Kohli सबको पछाड़ बने इंस्टाग्राम पर तीसरे सबसे अमीर खिलाड़ी, जानें एक पोस्ट के लिए कितना करते हैं चार्ज
बैंक स्टेटमेंट की समय समय पर मॉनटरिंग है जरुरी
एक साथ काफी सारे बैंक खाते होने पर हर एक ट्रांजेक्सन का ट्रैक रखना कठिन हो जाता है लेकिन आज जिस प्रकार से साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ रहे हैं ट्रांजेक्शन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या फ्रॉड के बारे में जानाना आपके लिए जरुरी है। अधिकतक बैंक मैसेज और ईमेल अलर्ट के द्वारा ट्रांजेक्शन की जानकारी देते हैं। फिर भी समय-समय पर अपने खाते के स्टेटमेंट को ध्यान से देखना आपके लिए काफी जरुरी है। इससे आपको फ्रॉड और दूसरी प्रकार की गड़बड़ी का पता लग जाता है।