Bhojpuri hot : भोजपुरी फिल्मों के अपने अलग ही दर्शक बन चुके हैं। यह दर्शक भोजपुरी गानों के काफी दीवाने हैं। यह दर्शक न सिर्फ आजकल भोजपुरी सिनेमा की फिल्में देखना पसंद करते हैं। बल्कि भोजपुरी कलाकारों का रोमांस भी इन्हें अच्छा लगने लगा है। जब से देश की ऑडियंस भोजपुरी गाने और फिल्मों को पसंद करने लगी है। इस समय से सोशल मीडिया पर भी लोग भोजपुरी इंडस्ट्री के इन गानों को देखना और सुनना पसंद करते हैं।
अब इसी कड़ी में अंकुश राजा (Ankush Raja) और प्रियंका सिंह का एक नया गाना तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है। आपको बता दें कि भोजपुरी एक्टर और सिंगर अंकुश राजा (Ankush Raja) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर अपने आप को भोजपुरी इंडस्ट्री में स्थापित कर लिया है।
अभिनेता अंकुश राजा का जो नया गाना सामने आया है उस गाने का नाम गुलाबी रंग ओठलालीया है। यह गाना अंकुश राजा ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। गाने के अंदर अंकुश राजा और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों की केमिस्ट्री बेहद ही हॉट है।
यह गाना फिल्म ‘तू मेरी मोहब्बत है’ से लिया गया है। वायरल होने वाले इस गाने के लिरिक्स अजय बच्चन ने लिखे हैं और म्यूजिक देने का काम अविनाश झा ने किया है। गाने को अब तक 75 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
यह गाना 11 अप्रैल 2023 के दिन मार्श मेलोडी भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। आपको बता दें कि अंकुश राजा भोजपुरी इंडस्ट्री के तेजी से उभरते हुए सुपरस्टार हैं। उनकी सिंगिंग के साथ-साथ उनकी एक्टिंग भी ऑडियंस को काफी पसंद आती है। इस गाने के अंदर भी उन्होंने जबरदस्त एक्टिंग की है और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ उनका यह रोमांस लोगों को पसंद आ रहा है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price