नई दिल्ली। अगर आप नौकरी छोड़कर खुद का बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहें और आप कृषि के क्षेत्र में किस्मत अब आजमाना चाहते हैं तो आपके पास कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं। जिसे आप अच्छी कृषि करके बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। आज हम आज इस लेख में आपको जिस बिजनेस के बारे में बताएंगे उससे आपको बहुत अच्छा मुनाफा होगा। इस बिजनेस का नाम मुर्गी पालन है। आप मुर्गी पालन करके बहुत अच्छी और तगड़ी कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में डिटेल से –
खर्चा कितना करना होगा
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको जगह, पिंजरा और इक्विपमेंट पर आपको करीब ₹500000 से ₹600000 तक का खर्च आएगा। अगर आपको 1500 मुर्गियों के टारगेट से काम शुरू करना है तो आप 10 परसेंट चीजें खरीदने होंगे अगर एक्लेयर पैरंट बर्थ की लागत के बारे में बताएं तो करीब 30 से 35 रुपए आती हैं, यदि हम मुर्गियों के लिए बताएं तो ₹50000 की लागत आ सकती है। इस मुर्गियों को पालने के लिए अलग तरीके का खाना खिलाना पड़ता है। इसके अलावा इनके मेडिसिंस पर भी खर्च करना होता है।
20 हफ्तों में आएगा तीन से चार लाख का खर्च
अगर हम 20 हफ्तों तक मुर्गियों को खिलाने के खर्च के बारे में बताएं तो लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए का खर्च आ सकता है। एक्लियर पैरंट बर्ड जो है करीब 1 साल में 300 अंडे देती है। 20 सप्ताह के बाद मुर्गी अंडे को देना शुरू करती है, जिसके बाद वह 1 साल तक अंडे देती है। 20 सप्ताह बाद इनको खाने का जो खर्चा है लगभग 3 से ₹400000 तक का आता है।
इतने खर्च के बाद कितनी होगी कमाई
अगर हम इस बिजनेस में इतने खर्च करने के बाद कमाई की बात करें तो इस बिजनेस से साल के करीब 1400000 रुपए तक कमा सकते हैं। अगर हमारे पास 1500 मुर्गियां है उसके प्रति साल के हिसाब से लगाए तो करीब चार लाख 35 हजार मिलेंगे और एक अंडा साडे़ ₹3 बिकता है तो आप आराम से 1 साल में ₹400000 की कमाई कर लेंय़गे इस बिजनेस में कमाई की बहुत अच्छी सोर्स है लेकिन बिजनेस शुरू करने से पहले आपको अच्छी ट्रेनिंग लेनी होगी ताकि आपको चूजों और मुर्गियों का नुकसान ना हो साथ ही आपको खानपान एवं पैसे के हिसाब, अन्य चीजों की ट्रेनिंग लेनी जरूरी है।