नई दिल्ली DA Hike Update: अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके लिए काफी जरुरी हो सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले समय में कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है। इसका कारण महंगाई भत्ते का इजाफा, कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बदलाव और HRA रिविजन आदि शामिल है। इसके अलावा कर्मचारियों के बेसिक वेतन में भी तगड़ा इजाफा होने वाला है।
बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए DA की गणना पहले के बेस ईयर 2001 के साथ उपभोक्ता मूल्य सुचकांक (AICPI) के आधार पर की जाती थी। लेकिन इस सितंबर 2020 से DA की गणना के लिए केंद्र सरकार ने बेस ईयर बदलकर 2016 के नए AICPI को लागू कर दिया है।
इसे भी पढ़ें- BSNL लाया पैसा वसूल दो रिचार्ज प्लान्स, 84 दिनों के साथ मिलेगा 3GB डेटा, jio-Airtel की दुकान बंद
जनवरी इतना बढ़ सकता है DA
जानकारी के लिए बता दें इस साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जनवरी 2023 से 4 फीसदी DA बढ़ा दिया गया है। वहीं अब अगला रिविजन जुलाई में होना तया है। ऐसे में लोगों के बीच में ये सवाल किया जा रहा है कि सरकार कितने फीसदी DA बढ़ाएगी। इसलिए इस साल AICPI के नंबर्स में होने वाले बदलाव से ही तय होगा कि DA में अब कितना इजाफा होगा। अभी तक DA स्कोर 133.3 अंक पर पहुंचा है। इसका अर्थ है कि 44.46 फीसदी DA हो चुका है। ये डेटा सिर्फ मार्च तक का है। अप्रैल का नंबर मई महीने के आखिर में घोषित होगा। इसमें भी उछाल आने की संभावना है। यदि उछाल नहीं भी आता तो भी DA का स्कोर बढ़ जाएगा। अगर मोटे तौर पर महंगाई भत्ता 45 फीसदी हो जाएगा। लेकिन इसके बाद भी मई के आंकड़े आना बाकी रहेंगे। इसमें 1 फीसदी की और तेजी आने की आशा है।
इसे भी पढ़ें- इस निर्माता ने पत्नी के गहने गिरवी रख फ्लॉप Amitabh Bachchan को बनाया था सुपरस्टार
केंद्रीय कर्मचारियों का कितना है DA
बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियो के लिए मौजूदा DA 38 फीसदी है। इसमें अगर 4 फीसदी की तेजी आती है तो ये 46 फीसदी पर पंहुच जाएगा। इससे कर्मचारियों के वेतन में तगड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। इसके लिए अभी तीन महीने का इंतजार करना होगा। इस अप्रैल मई और जून के नंबर्स के बाद ही सब कुछ समझ आएगा।
7th CPC Fitment Factor में बदलाव
बता दें कि 7th CPC फिटमेंट फैक्टर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभी फिटमेंट फैक्टर के तहत कर्मचारियों को 2.57 गुना के हिसाब से सैलरी मिल रही है। जबकि इसे बढ़ाने की काफी मांग समय से हो रही है। इस समय लेवल 1 के कर्मचारियों का बेसिक वेतन 18000 रुपये है। इसे फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही तय किया गया था। यदि फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया जाता है, तो बेसिक वेतन में भी बढ़ोतरी होगी। इसे बढ़ाकर 3 गुना या फिर 3.67 गुना किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश सरकार का राहत भरा फैसला, लोगों को बिजली बिल पर दिया जा रहा है बड़ा फायदा, देखें कैसे?
केंद्रीय कर्मचारियों ती ओर से कैसे बढ़ सकता है वेतन
बता दें कि कर्मचारियों के वेतन में बंपर इजाफा आगले साल होगा। क्यों कि इस साल में DA में 50 फीसदी को क्रॉस कर सकता है। यदि जुलाई 2023 में 4 फीसदी की तेजी आ सकती है तो DA 46 फीसदी होगा। यदि जनवरी 2024 में भी डीए 4 फीसदी की तेजी से बढ़ता है तो मंहगाई भत्ता 50 फीसदी हो जाएगा। इस स्थिति में महंगाई भत्ता जीरो कर दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक जब DA 50 फीसदी होगा तब ये जीरो कर दिया जाएगा और DA के पैसे को कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद जीरो से DA शुरु होगा।