Gold Price Today: बड़ी मुश्किल से आज सोने के दाम केवल 45 रुपये का आया उछाल, टूट गए चांदी के भाव

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली: Gold Rate Today: अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने की प्लानिंग रहे हैं, तो आपको उससे पहले हमारी ये खबर जरूर एक बार पढ़ लेनी चाहिए। बीते दिनों सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन आज यानी 6 फरवरी को एक बार फिर से सोने के दाम में मामूली तेजी देखने को मिली है।

सोने और चांदी के भाव में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कल यानी 5 फरवरी को सुबह के 24 कैरट वाला सोना 62625 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा था, जॉब शाम को और भी ज्यादा कम होकर 62512 रुपये पहुंच गया था।

वहीं, आज 24 कैरट वाले सोने की कीमत 62557 रुपये प्रति 10 ग्राम बेचा जा रहा है, यानी महज 45 रुपये का इजाफा देखने को आज मिला है। आज एक बार फिर देश में सोने के दाम बढे हैं।

सोने-चांदी की खरीद से पहले आपको यह पता करना जरूरी है कि आज बाजार में सोना-चांदी किस भाव (Gold-Silver Rate Today) बिक रहा है। इससे आपको यह तो अंदाजा लग जायेगा कि आप सोने और चांदी की खरीदारी आज कर सकते हैं या फिर आपको कुछ दिन और इंतजार करना होगा। तो चलिए जानते हैं आज सोना-चांदी का आज क्या है रेट?

क्या हैं गोल्ड के भाव
ibjarates.com के मुताबिक, 999 प्योरिटी (24 कैरेट) गोल्ड की कीमत आज 62557 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 995 प्योरिटी वाले गोल्ड के दाम 62307 रुपये प्रति 10 ग्राम ट्रेंड करता हुआ दिख रहा है। वहीं, 916 प्योरिटी (22 कैरेट) वाले सोने का दाम 57302 रुपये प्रति तोला में बिक रहा है। 750 प्योरिटी (18 कैरेट) वाले सोने की कीमत 46918 रुपये प्रति तोला बेचा जा रहा है। 585 प्योरिटी (14 कैरेट) वाले गोल्ड की कीमत 36596 रुपये प्रति तोला में बिक रहा है।

क्या है चांदी की कीमत
चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में सोमवार को गिरावट देखने को मिली है। 6 फरवरी 2024 को चांदी का भाव गिरावट के साथ 70196 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुला है।

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का रेट 63,220 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने का रेट 58,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 63,220 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में 22 कैरेट सोने का दाम 57,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड का भाव 63,220 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App