Edible Oil Price: सर्दी का सीजन शुरू हो गया है और ठंड के समय में ज्यादातर लोग गर्मी के मुकाबले अधिक खाना खाते हैं। कहते हैं कि ठंड के समय में लोगों को अधिक भूख भी लगती है और कुछ चटपटा भी खाने का मन करता है।
यहीं वजह है कि सर्दी के मौसम में सरसों तेल डिमांड भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। सरसों के तेल में खाने का स्वाद आता है वो मजा किसी और तेल में कहा ही आता है।
सरसों के तेल में सब्जी, चिकन, पकौड़े महिलाएं खूब चाव के साथ बनाती हैं और बड़े ही प्यार से अपने घरवालों को खिलाती भी हैं। सर्दी के सीजन में इन दिनों सरसों का तेल बहुत सस्ता होता जा रहा है, जिसकी खरीदारी करके पैसे की बचत कर सकते हैं।
अगर आप सरसों का तेल खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको देरी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि, कब दाम में इजाफा देखने को मिल जाये इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस समय कीमत हाई लेवल रेट से बहुत कम चल रही है।
सस्ता हुआ सरसों का तेल
इस समय सरसों का तेल अब मात्र 140 से 150 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है, जो आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। खुदरा मार्केट के जानकारों के अनुसार, आने वाले दिनों में सरसों के तेल में इजाफा देखने को मिल सकता है।
जानिए किस वेबसाइट पर सस्ता मिल रहा सरसों का तेल
आप जियो मार्ट (Jio Mart Musturd oil Price) की वेबसाइट से 1 लीटर सरसों का तेल 151 रुपये में खरीद सकते हैं। अमेजन इंडिया की वेबसाइट आप 1 लीटर सरसों का तेल 208 रुपये में खरीद सकते हैं।
Blinkit वेबसाइट से आप 1 लीटर सरसों का तेल 138 रुपये में खरीद सकते हैं। BigBasket की वेबसाइट से Dhara Kachi Ghani 135 रुपये में 1 लीटर सरसों का तेल खरीद सकते हैं। अलग – अलग वेबसाइट पर अलग – अलग दामों के साथ सरसों के तेल बेचे जा रहे हैं।
यानी अभी आप सरसों का तेल खरीदते हैं, तो आपको सस्ते में मिल जायेंगे। सरसों का तेल आप एक साथ 5 लीटर भी खरीदकर रख सकते हैं। क्योंकि, तेल का इस्तेमाल रोजाना ही खाने में किया जाता है।