Top 3 SUV: साल 2023 में हमें कई नई एसयूवी देखने को मिली है और इसी साल के जैसे अगले साल यानी की 2024 में भी कई एसयूवी को लांच किया जाएगा।
इसमें से तीन ऐसी एसयूवी है जो फिलहाल मार्केट में बिक रही है। लेकिन इनके फेसलिफ्ट को लाया जाएगा जब से यह खबर ग्राहकों के बीच गई है। सबको इनका का इंतजार है।
यह तीनों एसयूवी अभी भी भारत में काफी ज्यादा बिकती है और फेसलिफ्ट मॉडल में कई नए फीचर्स मिलने के कारण की सेल और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं तीनों एसयूवी की पूरी डिटेल देंगे।
Toyota Urban Cruiser Hyryder
मारुति की ग्रैंड विटारा प्लेटफार्म पर बेस्ड टोयोटा अर्बन क्रूजर हाई राइडर लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। इसे एसयूवी को मिनी फॉर्च्यूनर भी कहा जा रहा है। अगले साल इसे नए एडवांस्ड फीचर्स के साथ लांच किया जाएगा। 2023 में इस कार को काफी ज्यादा पसंद किया गया है।
इसमें एक हाइब्रिड इंजन में मिलता है जो इसे और भी ज्यादा पावर देता है। आने वाले इस नई हाई राइडर में ADAS दिए जाने की बात कही जा रही है। वहीं इसके लुक में भी थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Nissan Magnite
दूसरी सव निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) होने वाली है। इसने भारत में कंपनी को नया जीवन दिया था। लोगों ने इसे काफी ज्यादा पसंद किया है और अब इसके नए फेसलिफ्ट को लांच किया जा रहा है। अगले साल इसकी दो स्पेशल वेरिएंट्स लॉन्च किए जाएंगे।
दिन में हमें बहुत कुछ नया मिल सकता है। कहा जा रहा है की एसयूवी के एमपीवी वेरिएंट को भी लॉन्च किया जाएगा जो 7 सीटर सेगमेंट में आग लगने वाली है। इसके फीचर्स में थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं इसकी कीमत काफी हद तक समान ही रहने वाली है।
Hyundai Creta
तीसरे नंबर पर सबकी चाहती सव हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) है। Hyundai Creta के फेसलिफ्ट को अगले साल ही लॉन्च किया जाएगा। कई महीनो से ग्राहक इस एसयूवी का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दे की क्रेटा देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। सालों से ही सव भारतीय बाजार पर राज कर रही है और जब इसके फेसलिफ्ट वेरिएंट को लांच किया जाएगा। तब इसकी सेल और भी ज्यादा बढ़ने वाली है।