100 Rupee Note: नोट कलेक्शन का शौक आपको काफी अमीर बना सकता है। जिन लोगों के पास आज के समय पुराने नोट और सिक्के हैं वह अपने कलेक्शन से कुछ सिक्के और नोटों को बेचकर काफी अमीर बन सकते हैं। लेकिन जिनके पास कलेक्शन मौजूद नहीं भी है वह भी चाहे तो अपने घर पर रखे पुराने नोट और सिक्कों से काफी पैसे कमा सकते हैं।
इसके लिए आपको उन पुराने नोट और सिक्कों की खासियत को पहचानना होगा। इनकी खासियत के हिसाब से इनकी कीमत लगाई जा सकती है। आज के समय में पुराने नोट और सिक्कों की कीमत काफी बढ़ गई है। लोग अब इन्हें काफी तादाद में इकट्ठा करना चाहते हैं।
लॉकडाउन के समय यह व्यापार भारत में काफी तेजी से बड़ा था और अब भी इसकी रफ्तार कायम है। इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे ही ₹100 के नोट के बारे में बताएंगे जो दिखने में आम है, लेकिन अगर आप इसे बेचने जाए तो इसके ₹3 लाख तक मिल सकते हैं तो चलिए जानते हैं।
घर पर रखा खास नोट
घर पर रखे ₹100 के नोट से ₹3 लाख कमाए जा सकते हैं। बस इसके लिए आप के पास ₹100 के नोट पर 786 सीरियल नंबर लिखा होना चाहिए। हर नोट पर 6 अंक के सीरियल नंबर लिखे होते हैं जो उसकी पहचान होती है। अगर इस नोट की शुरुआत या अंत में 786 नंबर लिखा हुआ है तो फिर इसकी कीमत काफी ज्यादा हो सकती है।
786 अंक बेहद ही खास माना जाता है और इस अंक के नोट काफी कम बनाए जाते हैं। यही कारण है कि लोग इसे खरीदने के लिए लाखों रुपए तक देने को तैयार रहते हैं। अगर आप इस संख्या के नोट को गल्फ कंट्री में बेचते हैं तो फिर उसकी कीमत करोड़ों में भी हो सकती है। क्योंकि इस अंक का महत्व इस्लाम धर्म में काफी ज्यादा है और लोग इस अंक की पूजा करते हैं।
बेचें पुराने नोट
पुराने नोटों को बेचने के लिए आप इमेज ऐसी वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं। इसके साथ ही अन्य और भी कई वेबसाइट है जिस पर पुराने नोटों को बेचा जाता है। यहां इसे बेचने के लिए आपको एक अकाउंट बनाना होता है। फिर उस अकाउंट के जरिए आप अपने पुराने नोट की तस्वीर को अपलोड करेंगे। ऐसा करने के बाद आपके पास रुचि रखने वाले ग्राहकों के मैसेज आएंगे और आप उन्हें अच्छी कीमत पर या नोट बेच पाएंगे। इसी आसान प्रोसेस के जरिए आप घर बैठे ही लाखों रुपए कमा सकते हैं।