नई दिल्ली: E Shram Card 2023 Payment Check: केंद्र सरकार ने देश में ई-श्रम कार्ड योजना (E Shram Card Scheme) चला रखी है, जिसके तहत देश के करोड़ों लोगों को आर्थिक फायदा पहुंचाया जाता है। वहीं ई-श्रम कार्ड योजना (E Shram Card Scheme) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल सरकार ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत ई श्रम कार्ड धारकों (E Shram Card Holder) के लिए इस महीने की किस्त भेज दी है। हालांकि कुछ ऐसे भी ई श्रम कार्ड धारक हैं, जिनके खाते में 1000 रुपये नहीं पहुंचे हैं। यह बड़ा अपडेट ऐसे ही श्रमिकों के लिए आया है।
इसे भी पढ़ें- PNB ने जारी किया अलर्ट! इस तरह के मैसेज आने पर हो जाएं सावधान, नहीं तो लग जाएगी लाखों की चपत
बता दें कि ई-श्रम कार्ड योजना (E Shram Card Scheme) को चलाने का मकसद आमजनों की मदद करना है। यह योजना देश के असगंठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए चलाई जा रही हैं। उन्हें सरकार द्वारा आर्थिक फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
अब अगर आपके खाते में किस्त आनी बाकी है तो फटाफट अपना लिस्ट में नाम चेक करें। दरअसल सरकार द्वारा ई-श्रम कार्ड किस्त की लिस्ट (E Shram Card Payment List 2023) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है।
ऐसे नई लिस्ट में चेक करें नाम
ई-श्रम कार्ड की लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
वेबसाइट पर जाकर आप E Shram Card New List 2023 का ऑप्शन मिलेगा।
इसपर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा।
अब यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
इस ओटीपी को आपको दर्ज करण होगा। इसके बाद आपको सबमिट करना होगा।
अब आपको ई-श्रम कार्ड की नई लिस्ट दिखेगी।
इतना काम करने के बाद आप ई-श्रम कार्ड की नई लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं और अपना नाम चेक कर सकते हैं।
ऐसे करें ऑनलाइन स्टेटस चेक
ई-श्रम कार्डधारकों के अकाउंट में जो किस्त भेजी जानी है, उसे आप घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। अगर आप लोगों ने अभी तक अपने अकाउंट की जानकारी नहीं ली है तो भी आप चाहे तो ऑनलाइन के माध्यम से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित विवरण उपलब्ध है। यहां लाभार्थियों को अपना श्रम कार्ड संख्या तथा बैंक खाता संख्या की जानकारी भरनी होगी।
कौन करा सकता है रजिस्ट्रेशन?
इस योजना में ऐसे लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं जिनकी उम्र 16 से 59 साल के बीच है। जैसे ही आप इस योजना में रजिस्टर हो जाते हैं वैसे ही आपको 12 अंको का यूनिक नंबर मिल जाता है। इसकी मदद से सरकार की तरफ मुहैया कराए जा रहे छोटे-छोटे रोजगार से जुड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Weather Alert: फिर पश्चिमी विक्षोक्ष होने लगा सक्रिय, 24 घंटे में इन राज्यों में होगी गरज के साथ तेज बारिश
E Shram Card Scheme में मिलने वाले फायदे
जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ई-श्रम कार्डधारकों को 500 रुपये के किस्त के अलावा कई बड़े फायदे दे रही है, जिसका आप आसानी से लाभ उठा सकते हैं। सरकार इन लोगों को अब दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा का लाभ दे रही है, जिससे जुड़कर आप भी बनवा सकते हैं। कुछ साल पहले सरकार ने बड़ी संख्या में ई-श्रम कार्ड बनवाएं है, जिसका मकसद गरीबों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। कोरोना काल में इन लोगों के अकाउंट में सरकार ने पैसे भेजकर मदद करना का काम किया था।