नई दिल्ली EPFO UPDATE: अगर आप ईपीएफओ खाते में पैसा निवेश करते हैं तो आपको अपने पीएफ खाते का स्टेट्स जरुर चेक करना चाहिए। आप इस स्टेटमेंट में जरुर करें कि आपके साथ में क्या आपकी कंपनी भी खाते में कंट्रीब्यूट कर रही है या फिर नहीं। बता दें कर्मचारी जितना योगदान पीएफ खाते में करते हैं उतना ही निवेश कंपनी के द्वारा भी किया जाता है।
दरअसल काफी सारी कंपनी कर्मचारी का हिस्सा पीएफ खाते में जमा करती है। लेकिन अपना योगदान नहीं करती है। ऐसे में आप स्टेट्मेंट से पता कर सकते हैं कि खाते में आखिरी बार कंपनी ने कितना पैसा जमा किया था। इसके बाद सवाल ये आता है कि यदि कंपनी पीएफ खाते में कंट्रीब्यूशन नहीं करती है तो कहां पर कंप्लेन करना चाहिए।
ऑनलाइन कहां करें कंप्लेन
अगर कंपनी पीएफ खाते में निवेश नहीं करती है तो आप ऑनलाइन इसकी कंप्लेन कर सकते हैं। इसके लिए आप ईपीएफओ के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर कंप्लेन कर सकते हैं। कंप्लेन करने के लिए आपको पीएफ अधिकारी को लिखित कंप्लेन करनी होगी।
कैसे करें कंप्लेन
- इसके लिए EPFO पोर्टल पर जाकर यूनिवर्स खाता नंबर के द्वारा लॉगइन करना है।
- इसके बाद आपको गेट डिटेल्स पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर आपको यूएएन नंबर से जुड़ी सारी जानकारी शो होगी। इसके बाद आपको गेट ओटीपी पर सेलेक्ट करना है।
- मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसको दर्ज करना है।
- अब आपको अपना नाम, जेंडर, मोबाइल नंबर जैसे बाकी सारी जानकारी फिल करना होगा।
- इसके बाद शिकायत से जुड़े सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इस प्रकार आपकी कंप्लेन दर्ज हो जाएगी, जिसका मैसेज भी आपको मिल जाएगा।
जानें जरुरी दस्तावेज
EPFO में शिकायत दर्ज करने के साथ में आपको कुछ दस्तावेजों को भी जमा करना होगा। आपको कंप्लेन दर्ज करने से पहले दस्तावेज को कलेक्ट करना चाहिए। दरअसल ये दस्तावेज प्रूफ के तौर पर उपयोग किया जाता है।
अगर कंपनी खाते में पैसा नहीं जमा कर रही है तो आपको इसे प्रूफ करने के लिए पीएफ खाते का स्टेट्मेंट अटैच करना है। अगर सैलरी स्लिप में कंपनी ने शो भी किया है कि वह पीएफ खाते में पैसे जमा कर रही है तो आप सैलरी स्लिप को भी प्रूफ के तौर पर उपयोग कर सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कंपनी सैलरी स्लिप में शो करती है कि वह पीएफ खाते में कंट्रीब्यूट कर रही है। असल में वह कोई जमा नहीं करती है तो EPFO उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करता है।