केंद्रीय कर्मचारी 30 अप्रैल तक निपटा ले ये जरुरी काम, बाद में होगा पछतावा

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली 7th Pay Commission: अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके बेहद ही काम आ सकती है। आपको बता दें बीते एक अप्रैल से केंद्र सरकार स्वास्थ स्कीम लाभार्थी आईडी को आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट आईडी से लिंक करना जरुरी हो गया है।

इसके बारे में जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी है। आभा आईडी कार्ड के साथ में सीजीएचएस लाभार्थी आईडी को सभी लाभार्थियों के द्वारा 30 दिनों के भीतर लिंक करना जरुरी है।

सीजीएचएस लाभार्थी आईडी को आभा आईडी कार्ड के साथ में ऐड करने का उद्देश्य सीजीएचएस लाभार्थियों की डिजिटल हेल्थ पहचान बनाना और उनके डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड कलेक्ट करना है।

किन लोगों को होगा लाभ

जानकारी के लिए बता दें सीजीएटएस की शुरुआत 1954 में हुई थी। जिसके जरिए से सरकार स्कीम के तहत दर्ज केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को चिकित्सा देखभाल देती है।

विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका और प्रेस कर्मचारी सीजीएचएस के लिए पात्र हैं। एमओएचएफडब्ल्यू के मुताबिक 80 शहरों में करीब 42 लाआख लाभार्थी सीजीएचएस के तहत आते हैं। ये आयुर्वेद, यूनानी और योग के साथ में एलोपैथिक, होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणालियों के जरिए से स्वास्थ्या देखभाल देना है।

आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट क्या है?

वहीं आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंड एक 14 अंकों की संख्या हैं जो कि नागरिकों को अपने मेडिकल रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से बनाएं रखने की परमीशन देता है। आभा का लक्ष्य स्वास्थ्य सर्विस की पहुंच और समानता को मजबूत करना है।

50 फीसदी होगा डीए

केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 50 फीसदी हो गया है। हाल ही में सरकार ने 4 फीसदी का इजाफा करने का ऐलान किया है। इस इजाफे से भत्ता 46 फीसदी हो गया था। ये इजाफा एक जनवरी से लागू है। डीए 50 फीसदी होने के साथ में केंद्रीय कर्मचारियों का HRA भी बढ़ेगा।

Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App