केंद्रीय कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, 18 महीने के बाकी DA को लेकर आया नया अपडेट

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली 7th Pay Commission Latest News: केंद्रीय कर्मचारी साल की पहली छमाही के डीए में इजाफें का इंतजार कर रहे हैं। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि मार्च महीनें में सरकार डीए में इजाफे का ऐला नकर देगी। इस बीच में एक बार फिर से कोविड के समय में 18 महीने का एरियर दिए जाने को लेकर चर्चा हुई थी।

आपको बता दें कोरना के समय केंद्रीय कर्मचारियों के डीए को रोका दिया गया था। केंद्र सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक 18 हीने के डीए का पेमेंट नहीं किया गया था। वहीं जब सब कुछ समान्य होने लगा तो सरकार की तरफ से इस एरियर को दिए जाने के भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

फिर से हो रही चर्चा

अब इस 18 महीने के एरियर को लेकर भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संध के महासचिव मुकेश सिंह ने फाइनेंस मिनिस्टर सीतारमण को पत्र लिखा है। लेटर में कहा गया है क कोरना के कराण से हुई चुनौतियों और आर्थिक समस्याओं को पूरी तरह से समझते हैं।

बहराल अब देश महामारी के असर से काफी उबर रहा है और फाइनेंशियल स्थिति में भी सुधार हो रहा है। मुकेश सिंह ने बताया कि महामारी के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान सरकारी कर्मचारियों और रिटायर कर्मचारियों के द्वारा कंट्रीब्यूशन किया गया है।

वहीं मुकेश सिंह की मांग है कि इन सभी को ध्यान में रखते हुए 18 महीने के एरियर को जारी किया जाए। मुकेश सिंह ने कहा कि मैं जानता हीं कि सरकार ने कोविड के आर्थिक निपटने के लिए पैसे बांटे हैं। वहीं डीए के बकाया को जारी करने से सरकारी कर्मचारियों और रिटायर लोगों को राहत मिलेगी।

4 फीसदी का होगा इजाफा

वहीं आपतो बता दें केंद्र सरकार आमतौर पर सालाना दो बार जनवरी और जुलाई में डीए में संशोधन करती है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए 46 फीसदी है। जो कि पहले 42 फीसदी था। अब एक बार फिर 4 से 5 फीसदी के इजाफे की उम्मीद हो रही है। इस इजाफे से लगभग 48.67 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनधारकों को लाभ होगा।

Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App