केंद्रीय कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, बढ़ें हुए DA के साथ सैलरी में होगा इतना इजाफा

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली 7th Pay Commission 2024: अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती है। केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक खास तोहफा दिया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते इस महीने की शुरुआत में अंतरिम बजट पेश किया था। इस बजट में वित्त मंत्री ने काफी सारे ऐलान किए हैं। चूंकि अगले कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में इस बजट से करीब हर वर्ग के लोगों के लिए काफी उम्मीदें थी।

केंद्रीय कर्मचारियों को भी बजट में कुछ सरप्राइज मिलने की भी उम्मीद की थी। बहराल ऐसा कुछ नहीं हुआ और अब केंद्रीय कर्मचारियों अपने मंहगाई भत्ते में इजाफा के इंतजार में है। चलिए जानते हैं कि डीए कितना बढ़कर मिलेगा।

मार्च महीने में हो सकता है ऐलान

अभी तक पैटर्न गौर करें तो साल की पहली छमाही के डीए में इजाफे को लेकर ऐलान मार्च महीने में होता है। ये इजाफा जनवरी से जून तक की छमाही के लिए होता है। ऐसे में उम्मीद है कि साल 2024 की पहली छमाही के लिए डीए में इजाफे को लेकर ऐलान मार्च महीने में हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि इस बार सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 से 5 फीसदी तक का इजाफा कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 50 से 51 फीसदी का होता है तो वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 46 फीसदी है। बीते साल की दोनों महीने की छमाही के लिए कुछ 8 फीसदी का डीए बढ़ाया गया था। दोनों ही छमाही में क्रमश: 4-4 फीसदी का इजाफा हो गया है।

डीए के आंकड़े से लगा सकते हैं आंकलन

बता दें दिसंबर महीने के लिए आईसीपीआई 0.3 अंक कम होकर 138.8 हो गया है। इस अंक के आधार पर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया जा सकता है। बता दें नवंबर महीने के मुकाबले इसमें 0.22 फीसदी की कमी आई है। जबकि एक साल पहले इसी महीने के समय 0.15 फीसदी की कमी देखी गई थी।

दिसंबर 2023 के लिए साल दर साल मुद्रस्फीति 4.91 फीसदी की रही है जबकि बीते महीने ये 4.98 फीसदी थी और एक साल पहले इसी महीने में ये 5.50 फीसदी थी। इस प्रकार खाद्य स्फीति दर बीते महीने के 7.95 फीसदी की तुलना में 8.18 फीसदी की रही है। जबकि एक साल पहले इसी महीने के समय ये 4.10 फीसदी थी।

Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App