नई दिल्ली। अक्टूबर का आधा महीना निकल गया है और अब लगभग 10 दिन से भी कम का समय बचा हुआ है। आज यानी 20 अक्टूबर को नवरात्री का छठा दिन है। नवरात्री का त्यौहार 9 दिनों तक मनाया जाता है।
नवरात्री के दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्री के छठा दिन दुर्गा मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। यदि आपको बैंक का जरुरी कुछ काम है या फिर आपको पैसों निकालने हैं, तो आपको जरा भी देरी नहीं करनी चाहिए।
क्योंकि, बचे हुए दिनों में आधे से ज्यादा दिन बंद रहने वाले हैं। बैंकों का टोटल 10 दिन तक की छुट्टी रहने वाली है। आपके पास बैंक से जुड़ा कोई काम है तो हमारी इस खबर को जरूर एक बार पढ़ लीजिये।
आरबीआई (RBI) की तरफ जारी किये गए कैलेंडर के मुताबिक, राम नवमी, दुर्गा पूजा, दशहरा और अन्य त्योहारों की वजह से बैंक बंद रहने वाला है। बैंकों की छुट्टियां अलग – अलग राज्यों में मनाए जाने वाले फेस्टिवल के आधार पर किये जायेंगे।
ये छुट्टियां अलग – अलग राज्यों के लिए होगी। हालांकि, बैंक की छुट्टी होने के बाद बैंक से जुड़े काम आप ऑनलाइन भी निपटा सकते हैं।
21 अक्टूबर -दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) – त्रिपुरा, असम, मणिपुर और बंगाल में बैंक की छुट्टी रहेगी।
23 अक्टूबर महानवमी, (महानवमी) – इस दिन त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तनिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
24 अक्टूबर – दशहरा यानी विजयादशमी – इस दिन आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक की छुट्टी कर दी गई है।
25 अक्टूबर दुर्गा पूजा (दसैन)- इस दिन केवल सिक्किम में बैंक बंद होंगे।
26 अक्टूबर दुर्गा पूजा (दसैन)- इस दिन सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
28 अक्टूबर लक्ष्मी पूजा – बंगाल में बैंकों का अवकाश रहेगा।
31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन होता है, इसलिए गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा 14 अक्टूबर को दूसरे शनिवार की और 28 अक्टूबर को चौथे शनिवार की भी छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 22 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को रविवार है इसलिए बैंक बंद रहेंगे।
आजकल देखा जाये तो बैंक के ज्यादातर काम ऑनलाइन नेटबैंकिंग के जरिये हो जाते हैं। यदि आपको कैश निकालना है, तो आप एटीएम से जाकर भी निकल सकते हैं। मगर, कई बार बैंक की छुट्टी होने से एटीएम में पैसे नहीं होते हैं।