नई दिल्ली : अनिल कपूर बॉलीवुड के सबसे अच्छे और बेहतरीन कलाकार माने जाते हैं। वह कई सालों से इंडस्ट्री में रहते हुए हम सभी को इंटरटेन कर रहे हैं। उन्हें सदाबहार एक्टर के रूप में जाना जाता हैं। इसके साथ ही अनिल अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। 65 साल का होने के बाद भी वह 25 साल के एक्टर्स को लुक में टक्कर देते है। अनिल कपूर ने अपने समय में अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार को टक्कर दी थी। अनिल की फिल्मों के आगे अमिताभ की फिल्में भी पानी भरती थी। अनिल कपूर ने इंडस्ट्री की हर अदाकारा के साथ काम किया हैं।
अनिल के बारे में अन्य बात करें तो वह एक ऐसे अभिनेता रहे हैं, जिनकी फैमिली मीडिया से हमेशा दूर रही हैं। साथ ही विवादों से भी इनका कोई नाता नहीं रहा हैं। लेकिन अब एक खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक अनिल एक एक्ट्रेस के लिए अपनी पत्नी को भी छोड़ना चाहते हैं। ये बात है वर्ष 2010 की जब अनिल कपूर कॉफी विद करण में गए थे। इस शो में वह संजय दत्त और कंगना के साथ पहुंचे थे। इस दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि ऐसी कौन सी एक्ट्रेस है जिसके लिए वह अपनी पत्नी को भी छोड़ सकते है तो उन्होंने अपने पास बैठी कंगना की तरफ इशारा किया था।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
आपको बता दें कि अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर ने लव मैरिज की है। अनिल पहली ही नज़र में सुनीता को दिल दे बैठे थे। लेकिन शादी तो दूर की बात पहले सुनीता तक पहुंच पाना ही अनिल के लिए बहुत मुश्किल था। मगर अनिल कपूर ने हार नहीं मानी और अपनी मोहब्बत की मंज़िल तक जाकर ही दम लिया। इन दोनों की शादी को आज 37 साल हो चुके हैं। मगर दोनों का प्यार आजतक एक दूसरे के लिए कम नहीं हुआ हैं।