नई दिल्ली: भारत में अब कुछ दिनों बाद फेस्टिव सीजन का आरंभ होने जा रहा है, जिससे पहले सरकारी व गैस सरकारी संगठनों में भी इसकी चर्चा हो रही है। त्योहारों के मौसम में कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को बोनस के साथ तमाम तरह के गिफ्ट भेंट करती है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है, जो किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगी।
अगर ऐसा हुआ तो फिर यह सीजन कर्मचारियों के लिए सोने पर सुहागा जैसा होगा, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीए बढ़ोतरी का ऐलान सितंबर के अंत तक किए जाने की चर्चा तेजी से चल रही है। सरकार किसी भी दिन अब यह घोषणा कर सकती है, जो किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगी।
जानिए कितने फीसदी बढ़ेगा डीए
सरकार सितंबर के आखिर तक केंद्रीय कर्मचारियों को डीए में करीब 3 फीसदी का इजाफा कर सकती है, जिसकी चर्चा तेज से चल रही है। इसके बाद डीए बढ़कर 45 फीसदी हो जाएगा, जिसके बाद बेसिक सैलरी में तगड़ी बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है। वैसे वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 42 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है, जो अब लंबी छलांग लगा सकता है।
इसके साथ ही जनवरी की दरों में संशोधन करने का काम किया जा सकता है। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि कैबिनेट बैठक में डीए बढ़ोतरी पर प्रस्ताव लाने का काम कर सकती है। इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जानिए सैलरी में होगी कितनी बढ़ोतरी
मोदी सरकार ने अगर डीए में 3 फीसदी का इजाफा किया तो सैलरी कितनी बढ़ेगी यह लाख टके का सवाल बना हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद केन्द्रीय कर्मचारियों का ‘डीए’ 42% से बढ़कर 45 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही इसे 1 जुलाई 2023 से लागू किया जाना संभव माना जा रहा है।
ऐसे में कर्मचारियों-पेंशनरों को 3 महीने जुलाई अगस्त सितंबर का एरियर भी मिलना तय है। कर्मचारियों की बेसिक सैलरी अभी 18,000 रुपये है और उसे अभी 42 फीसदी के हिसाब से डीए मिल रहा है। इस हिसाब से 7,560 रुपये बनता है। अब 45 फीसदी होने पर बढ़कर 8,100 तक भत्ता मिल जाएगा।