नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए यह खबर किसी वरदान से कम नहीं है। मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को नहीं बल्कि दो-दो सौगात एक साथ देनेजा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद बकाया डीए एरियर का पैसा भी अकाउंट में ट्रांसफर करने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।
सरकार यह फैसला आम बजट के बाद तुरंत बाद यानि 10 फरवरी तक ले सकते हैं, जिससे कर्मचारियों को किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं होगी। सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर तो यह ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में बड़ा दावा किया जा रहा है। आपको इससे संबंधी पूरी डिटेल जानने के लिए आर्टिकल नीचे तक पढ़ना होगा।
- डीए में होगी इतनी बढ़ोतरी
मोदी सरकार की ओर कर्मचारियों के डीए में जल्द ही बढ़ोतरी होने जा रही है, जिसकी चर्चा ऑफिशियल तौर पर भी तेजी से हो रही है। माना जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। वैसे वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है। हर साल में दो बार डीए की राशि में इजाफा किया जा जाता है। राशि कभी भी बढ़ाई जाए, लेकिन जनवरी और जुलाई से ही लागू मानी जाती है।
- कर्मचारियों के खाते में जल्द आएगा डीए एरियर का पैसा
दरअसल कोरोना वायरस संक्रमण काल के दौर केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तीन किस्त यानि 18 महीने का डीए रोक लिया था। इसके बाद से केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन लगातार बकाया राशि की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अभी हरी झंडी नहीं मिली है। अब माना जा रहा है कि सरकार डीए एरियर का बकाया पैसा जल्द अकाउंट में भेज सकती हौ। इससे कर्मचारियों को बंपर फायदा देखने को मिलेगा। कुछ सूत्रों से मिल जानकारी के मुताबिक, 10 फरवरी तक इस पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ेंः 397 रुपये में आ गया 12 महीने चलने वाला BSNL का सबसे सस्ता प्लान, भर-भर कर मिल रहा डेटा और कॉलिंग
- खाते में आएगी इतनी रकम
आप सोच रहे होंगे कि 18 महीने के बकाया डीए में कर्मचारियों को कितनी रकम हाथ लगेगी तो यह जानना भी जरूरी है। कुछ मीडिया की खबरों के मुताबिक, स्तर -3 पर कर्मचारियों का डीए बकाया 11,880 रुपये से 37,554 रुपये के मध्य अनुमानित है। इसी प्रकार लेवल-13 या लेवल-14 के लिए कर्मचारियों का एरियर 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये के बीच रह सकता है।
वहीं, जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट ने 28 सितंबर 2022 को केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशभोगियों को 1 जुलाई 2022 से देय डीए और महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त 4 प्रतिशत की रेट से जारी करने की मंजूरी प्रदान की थी। सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए की इस बढ़ोतरी की वजह से अतिरिक्त वित्तीय प्रभाव प्रति वर्ष 6,591.36 करोड़ रुपये अनुमानित है। वर्तमान में कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय कर्मचारी काफी दिनों से डीए एरियर व फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है।