नई दिल्ली 7th Pay Commission: केंद्र सरकार कर्मचारियों को मालामाल करने के लिए काफी बड़ा ऐलान करने जा रही है। दरअसल सरकार साल की दूसरी छमाही के डीए और डीआर का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को राहत देने जा रही है। इस समय देश के सभी राज्यों में इस समय पहली छमाही के लिए डीए और डीआर में इजाफे को लेकर काम चल रहा है। सरकार भी इसको लेकर काफी जोरों से तैयारी कर रही है। जानकारी के लिए बता दें राज्य के सरकारी कर्मचारियों को काफी बड़ी राहत देते हुए ओड़िशा के बाद अब हरियाणा और तमिलनाड़ु ने भी डीए में इजाफा कर दिया है।
आपको बता दें बीतें दिनों ओड़िशा सरकार ने अपने कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया था। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद अब प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनधारकों का डीए 42 फीसदी हो गया है। जो कि पहले 39 फीसदी के हिसाब से दिया जा रहा था। सरकार के इस फैसले के बाद राज्य के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- Ration Card: राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने सुनाई ऐसी खबर, झूम उठे लोग
इन राज्यों के कर्मचारियों को भी मिलेगा डीए
इस कड़ी में हरियाणा सरकार और तमिलनाड़ु सरकार ने ऐलान कर दिया है। इन राज्य सरकारों के कर्मचारियों के लिए डीए में इजाफा किया गया है। हरियाणा और तमिनाड़ु की सरकारों ने DA में 4 फीसदी का इजाफा करने का ऐलान किया है। जो कि जनवरी से सैलरी पर लागू होगा।
इसे भी पढ़ें- घर में आपकी बातें AI डिवाइस कर रहा है रिकॉर्ड ,रखते है पूरा दिन On हो जाइए फिर सावधान
इतने कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
वहीं केंद्रीय कर्मचारी काफी बेसब्री से डीए का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अंदाजा लगाया जा रहा है कि डीए में 3 फीसदी से 4 फीसदी तक इजाफा हो सकता है। इस समय केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी हो गया है। बता दें DA और DR से केंद्र सरकार के लगभग 47.58 लाख कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनर्स को लाभान्वित किया जाएगा।