नई दिल्लीः अगर आपके घर-परिवार में कोई केंद्रीय कर्मचारी है तो फिर यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित होने जा रही है। सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बंपर बढ़ोतरी करने जा रही है, जिसकी चर्चा जोरों से चल रही है।
माना जा रहा है कि मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला लेने जा रही है, जिससे करीब सवा करोड़ लोगों को फायदा होगा। डीए का लाभ पेंशनधारकों को भी मिलेगा। अगर मोदी सरकार डीए में 4 प्रतिश की बढ़ोतरी करती है तो यह 42 फीसदी हो जाएगा।
वैसे वर्तमान में कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 38 प्रतिश डीए का लाभ मिल रहा है। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में भी जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सरकार ने अभी आधिकारिक तौर पर तो डीए को लेकर कुछ ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।
- सैलरी में होगी इतने रुपये की बढ़ोतरी
मोदी सरकार के डीए के तोहफे बाद सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। वैसे इसका ऐलान ऐलान मार्च 2023 में होली के आसपास होने की उम्मीद लगाई जा रही है, लेकिन लागू जनवरी 2023 से माना जाएगा। 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद यह 42 फीसदी हो जाएगा। मिनिमम बेसिक सैलरी पर कुल 720 रुपए प्रति महीने की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
वहीं, अधिकतम सैलरी रेंज के लिए 2276 रुपए प्रति महीना की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दरअसल, लेबर मिनिस्ट्री ने All India Consumer Price Index- Industrial workers (AICPI) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। सितंबर में ये आंकड़ा 131.2 पर रहा है. जून के मुकाबले सितंबर 2022 तक AICPI इंडेक्स में कुल 2.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिली थी।