7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की लगी लगी लॉटरी! डीए और फिटमेंट बढ़ोतरी पर आई गुड न्यूज

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को एक नहीं बल्कि दो-दो बड़ी सौगतें मिलने जा रही हैं, जो लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है। सरकार डीए में 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है, जिसके बाद बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ इजाफा किया जाना संभव माना जा रहा है।

इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर में भी तगड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कर्मियों को बड़ी संख्या में फायदा देखने को मिलेगा। अगर दोनों गिफ्ट जल्द दिए गए तो फिर यह साल किसी बड़े तोहफे की तरह होगा, जो हर किसी को अमीर बनाने के लिए काफी है।

माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले यह तगड़े ऐलान हो सकते हैं, जिसके बाद कर्मचारियों की मौज आनी तय है। सरकार ने आधिकारिक रूप से तो अभी इस पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है।

डीए में होगा तगड़ा इजाफा

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में सरकार बंपर बढ़ोतरी करने जा रही है। सरकार की तरफ से कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा देखने को मिलेगा, जिसके बाद यह बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएग। इससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।

मौजूदा समय में कर्मचारियों को 46 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है। बढ़े हुए डीए की दरें 1 जनवरी 2024 से लागू मानी जाएंगी। सातवें वेतन आयोग के नियमानुसार, सरकार छमाही में दो बार डीए बढ़ाने का काम करती है, जिसकी दरें 1 जनवरी और एक जुलाई से लागू करती हैं। इससे पहले जो डीए बढ़ाया गया था, उसकी दरें 1 जुलाई 2023 से प्रभावी की गई थी।

फिटमेंट फैक्टर में इजाफा संभव

महंगाई भत्ते के अलावा सरकार फिटमेंट फैक्टर में भी इजाफा कर सकती है, जो कर्मचारियों के लिए दोहरी सौगात की तरह होगी। सरकार की तरफ से फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.0 गुना कर दिया जा सकता है। वैसे वर्तमान में कर्मचारियों को 2.60 गुना फिटमेंट फैक्टर का लाभ मिल रहा है।

अब होने वाली बढ़ोतरी की तारीख पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन समाचारों में लोकसभा चुनाव तक यह दावा किया जा रहा है। वैस भी कर्मचारी वर्ग काफी दिनों से इसमें इजाफे की मांग करते आ रहे हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App