नई दिल्लीः मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को एक नहीं बल्लिक दो-दो तगड़ी सौगात देने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बंपर बढ़ोतरी के साथ बकाया डीए एरियर का पैसा खाते में ट्रांसफर कर सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।
इस करीब एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनधारियों को तगड़ा फायदा देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि सरकार डीए में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी, जिससे कर्मचारियों क बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। चर्चा है कि यह दोनों बड़े ऐलान बजट के सत्र के तुरंत बाद किये जा सकते हैं, जिसके चलते चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। वैसे सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में 10 फरवरी तक का दावा किया जा रहा है।
- डीए बढ़कर हो जाएगा इतने फीसदी
केंद्र सरकार अगर केंद्रीय कर्मचारियों पेंशनभोगियों के डीए में 4 प्रतिशत का इजाफ करती है तो फिर यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। कर्मचारियों को वैसे वर्तमान में 38 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है। सरकार जल्द ही डीए की बढ़ोतरी पर मुहर लगा सकती है। साल में दो बार डीए के पैसे में बढ़ोतरी होती है, जिसे जनवरी और जुलाई से लागू किया जाता है।
वहीं, नवंबर 2022 तक AICPI इंडेक्स का आंकड़ा 132.5 पर देखने को मिल रहा है, जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि डीए में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं, इसका लाभ 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को देखने को मिलेगा।
वहीं, जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी में 720 की दर वृद्धि होने तय माना जा रहा है। अगर ऐसा होता है कि 31 मार्च से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और पेंशनर्स के बढ़ा हुआ पेंशन का फायदा आराम से मिल सकता है। इसके साथ ही जनवरी और फरवरी महीने का पैसा एरियर के साथ खाते में आएगा।
इसे भी पढ़ेंः Indian Railway: ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे क्यों बना होता है X का निशान, मतलब जानकर छूट जाएगा पसीना
20 रुपये का नोट बदल देगी किस्मत, रातों रात हो जाएंगे लखपति, केवल करना होगा ये काम
- खाते में जल्द आएगा डीए एरियर का पैसा
मोदी सरकार जल्द ही बकाया 18 महीने का डीए एरियर का पैसा खाते में डाल सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन इसकी मांग लंबे समय से कर रहे हैं, जिसपर अब मुहर लना संभव माना जा रहा है। दरअसल, साल 2020 कोरोना काल में सरकार ने कर्मचारियों और केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने का डीए एरियर का पैसा नहीं दिया था, जिसके बाद लोगों को निराशा देखने को मिल थी। यह पैसा जनवरी 2020 से जून 2021 तक का रोका गया था, जिसके बाद से कर्मचारियों के संगठन लगातार पैसों की डिमाड कर रहे हैं।
सरकार की ओर से आवश्वासन तो दिया जाता रहा है, लेकिन अभी कोई फाइनल फैसला नहीं हुआ है। अब चर्चा है सरकार जल्द ही इस पर अपनी अंतिम निर्णय ले सकती है। अगर सरकार डीए एरियर का पैसा खाते में भेजती है श्रेणी प्रथम के कर्मचारियों को करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा का फायदा देखने को मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें सरकार इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी चौंकाने वाला ऐलान कर सकती है।