7th Pay Commission: केंद्रीय कर्चमारियों की बल्ले-बल्ले! अटके पड़े डीए एरियर की रकम आएगी जल्द

Avatar photo

By

Vipin Kumar

7TH PAY COMMISSION: केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से अटके पड़े डीए एरियर की मांग करते आ रहे हैं, जिसपर सरकार की तरफ से जल्द ही मुहर लगाई जा सकती है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार अब जल्द ही अटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर का पैसा अकाउंट में डाल सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।

अगर ऐसा हुआ तो फिर यह साल किसी बड़ी बूस्टर डोज की तरह साबित होगा। इसका फायदा करीब 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। यह पैसा कब तक अकाउंट में आएगा ऐसा सरकार ने कुछ तय नहीं किया है। मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है। वैसे आधिकारिक रूप से अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है, केवल मीडिया की खबरों में ऐसी बात कही जा रही है।

कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगी मोटी रकम

केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के अकाउंट में मोटी रकम डाल सकती है, जिससे बंपर फायदा होना तय माना जा रहा है। सरकार अटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर भेजेगी, जिसकी मांग सरकार अमला लंबे समय से करता आ रहा है।

अगर सरकार मेहरबान हुई तो फिर उच्च श्रेणी के कर्मचारियों के अकाउंट में करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा आने तय है। यह राशि महंगाई से लड़ने में अंधे की लाठी बनेगी। मोदी सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण काल में 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक का डीए एरियर का पैसा अकाउंट में नहीं भेजा था।

तभी से कर्मचारी वर्ग इसकी मांग कर रहा है, जिस पर अब मुहर लगनी तय मानी जा रही है। सरकार जल्द ही यह बड़ा फैसला ले सकती है।

फिटमेंट फैक्टर में हो सकता है तगड़ा इजाफा

केंद्रीय कर्मचारियों को दूसरी सौगात भी इस साल मिल सकती है। सरकार फिटमेंट फैक्टर में इजाफा करेगी, जिससे बेसिक सैलरी तगड़ी छलांग लगाएगी। कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 260 गुना से 3.0 गुना कर दिया जाएगा, जिससे सैलरी में रिकॉर्डतोड़ इजाफा देखने को मिलेगा।

इसका लाभ कई लाख कर्मचारियों को होगा। हालांकि, कर्मचारी वर्ग इसकी मांग लंबे समय से कर रहे हैं, जिसपर अभी कोई आधिकारिक रूप से फैसला नहीं लिया गया है। चर्चा है कि सरकार इस साल फिटमेंट फैक्टर पर चौंकाने वाला ऐलान कर सकती है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App