7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की इस दिन मनेगी दिवाली, सरकार देगी यह बंपर तोहफा, जानें

Avatar photo

By

Vipin Kumar

7th Pay Commission: मार्च आखिरी दौर में चल रह है जो वित्तीय साल का अंतिम महीना भी माना जाता है। सरकारी व गैर सरकारी तमाम कंपनियां ऐसी हैं जो वित्तीय साल के आखिरी महीने में बड़े फैसले लेती हैं। यह महीना अब बहुत ही कीमती साबित होने जा रहा है, क्योंकि सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। वित्त वर्ष खत्म होने से पहले ही सरकार की तरफ से खजाने का पिटारा खुलने जा रहा है, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।

माना जा रहा है 30 मार्च को कर्मचारियों के खाते में बढ़ी हुई सैलरी ट्रांसफर की जा सकती है, जो किसी बड़े तोहफे की तरह साबित होगी। सरकार ने आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है। इससे कई लाख कर्मचारियों को बंपर लाभ देखने मिलेगा।

केंद्रीय कर्मचारियों को मिल रहा इतने फीसदी डीए का फायदा

आरबीआई ने वित्तीय साल का आखिरी महीना होने की वजह से 30 और 31 मार्च को शनिवार और रविवार के चलते भी बैंक खुले रहने के आदेश दिए हैं। इससे उम्मीद जताई गई हैकि चालू वित्त वर्ष के खत्म होने से पहले कर्मचारियों की बढ़ी हुई सैलरी और एरियर का पैसा खाते में डाला जा सकता है।

केंद्रीय कैबिनेट के मुताबित, कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत डीए का इजाफा किया गया है। यह बढ़कर अब 50 फीसदी हो गया है। इस बढ़ोतरी को 1 जनवरी 2024 से लागू किया जाएगा। कर्मचारियों को जनवरी-फरवरी का एरियर भी बंपर फायदा मिलेगा।

मार्च की सैलरी बढ़े हुए डीए और दो महीने के एरियर के साथ आएगी। केंद्रीय कर्मचारियों के इसके अलावा बढ़े हुए HRA का भी फायदा मिलना संभव है। शहर के कैटेगरी के हिसाब से उन्हें एआरए का फायदा मिलेगा। चाइल्ड केयर अलाउंस, ड्रेस अलाउंस, ट्रांसफर पर ट्रैवल अलाउंस आदि में भी इजाफा किया गया है।

सरकार जल्द दे सकती है डीए एरियर का पैसा

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को अब एक और बड़ा गिफ्ट मिल सकता है, जिसकी चर्चा भी खूब चल रही है। सरकार अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा अकाउंट में ट्रांसफर कर सकती है, जिससे अकाउंट में मोटी रकम आना तय है। सरकार 18 महीने के डीए एरियर की रकम अकाउंट में डालेगी, जो राशि महंगाई में किसी बूस्टर डोज की तरह होगी। सरकार ने आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App