नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले महंगाई भत्ते(डीए) में 4 फीसदी का इजाफा किया था, जिसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिली थी। अब फिर चर्चा जोरों से चल रही है कि केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए में 4 प्रतिशत की वृद्धि कर सकती है।
माना जा रहा है कि बढ़ोतरी जनवरी 2023 में की जाएगी, जिसके बाद सैलरी में तगड़ी बढ़त होगी। इसके बाद डीए भी बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा। वर्तमान में 38 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है। दूसरी ओर सरकार ने रेलवे के कुछ कर्चमारियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है।
रेलवे में सुपरवाइजर कैटेगरी के कर्मचारियों के प्रमोशन की नई व्यवस्था को हरी झंडी दे दी गई है। यह जानकारी खुद केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्नवी वैष्णव ने दी है। नई व्यवस्था के तहत रेलवे कर्मचारियों को ग्रुप A तक प्रमोट किया जाने की उम्मीद है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होगी
- जानिए कितने हजार कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
केंद्रीय रेलवे के इस फैसले से करीब 80 हजार कर्मचारियों को सीधा लाभ पहुंचने वाला है। रेलवे कर्मचारियों के संगठन बहुत दिनों से यह मांग तेजी से कर रहे थे। अब इसे रेलवे ने मंजूरी देकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। हालांकि, कर्मचारियों के हक में लिए गए इस फैसले से वित्तीय तौर पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।
- जानिए सालाना बढ़ जाएगी कितनी सैलरी
इंडियन रेलवे की ओर से इस फैसले से उच्च शिक्षा हासिल करने वाले लोगों के लिए नए अवसरों के दरवाजे भी खुल जाएंगे। इससे उनकी सैलरी में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। इस हिसाब से सालाना करीब 48,000 रुपये तक का लाभ होगा। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए डीए में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में भी बंपर बढ़ोतरी देखने को मिली थी।