EV मार्केट को डोमिनेट करेगी ये वियतनामी कंपनी, कर रही 1600 करोड़ इन्वेस्ट

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Vinfast Electric Cars: चाइनीस BYD के बाद अब वियतनाम की कंपनी विन्फास्ट (Vinfast) भी भारत में एंट्री लेने को बेताब है। कंपनी ने तमिलनाडु के अंदर अपनी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को लगाने का की बात कह रही है। इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 3500 लोगों को नौकरियां दी जाएगी।

बड़ा निवेश करेगी Vinfast

अगर कंपनी के इन्वेस्टमेंट की बात करें तो वह भारत में कुल 200 मिलियन डॉलर यानी की 1640 करोड़ रुपए इन्वेस्ट करने वाली है। इन पैसों का उपयोग R&D और मैन्युफैक्चरिंग पर की जाएगी। भारत विश्व का बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है। अगर यहां पर विन्फास्ट स्थापित हो जाती है तो जो कंपनी फिलहाल घाटे में चल रही है, उसको पल भर में ही मुनाफा होगा।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

50 हजार कारें बनाएगी कंपनी

विन्फास्ट का प्लान है कि वह अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में हर साल 50000 इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण करेगी। वहीं इसकी टोटल कैपेसिटी 150000 यूनिट की होने वाली है। कंपनी अपना प्रोडक्शन 2026 से शुरू कर सकती है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। लेकिन Vinfast बहुत ही जल्द अपनी सुंदर कारों को भारत में बेचना शुरू करेगी।

भारत में खोलेगी शोरूम

विन्फास्ट किसी कंपनी के साथ फिलहाल पार्टनरशिप नहीं कर रही है। वह अपने शोरूम के जरिए ही कारों को बेचेगी। भारत में क्लीन एनर्जी इनिशिएटिव के चलते सरकार और लोग दोनों ही इलेक्ट्रिक वाहनों को बहुत ही प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस कारण से यहां का मार्केट पूरी तरीके से इलेक्ट्रिक कारों के लिए खुला है। इसी का फायदा उठाकर बिन फास्ट अपने आप को भारत में स्थापित करना चाहती है।

अगर आपको अभी इलेक्ट्रिक कार लेनी है तो फिर MG Comet, Tata Tiago और Tata Nexon EV को खरीद सकते हैं। इसके अलावा प्रीमियम सेगमेंट में आपको हुंडई आयोनिक 5, BYD Atto 3 और Audi eTron जैसी कई कारें मिल जाएंगी। यह सभी आपको बेहतरीन रेंज और फीचर्स ऑफर करती है। हालांकि विनफास्ट की इलेक्ट्रिक कार अच्छे लुक के साथ आएगी क्योंकि इस यूरोपीय बेस्ड कंपनी डिजाइन करती है। अब देखना है की आधिकारिक तौर पर कब बयान दिया जाता है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App