Used Bikes Buying Tips: अभी के समय में महंगाई आसमान छू रही है। इस महंगाई में ऑटोमोबाइल यानी की बाइक और कारों की कीमत भी काफी बढ़ गई है। इसलिए कई लोग अब नई के जगह पुरानी बाइक खरीदना पसंद करते हैं। पुरानी बाइक खरीदने के बहुत से फायदे हैं। एक तो आपको कम कीमत देनी पड़ती है। दूसरी आप बजट में ही अपनी पसंदीदा बाइक खरीद सकते हैं।
लेकिन कई बार पुरानी बाइक्स खरीदने के नुकसान लोगों को झेलने पड़ते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह खरीदते समय सावधानियां नहीं पड़ते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देंगे, जिसके जरिए आप कम कीमत पर ही बेहतरीन बाइक्स खरीद सकते हैं। कभी भी हम जब पुरानी बाइक्स खरीदने जाते है तो हमे इन पांच बातों का ख्याल रखना ही चाहिए।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
सर्विस रिकॉर्ड करें चेक
बाइक की कंडीशन कैसी है? इसे जांचने के लिए हमें हमेशा उसके सर्विस रिकॉर्ड को चेक करना चाहिए। उसके सर्विस हिस्ट्री के जरिए हमें उस बाइक के कंडीशन की सभी जानकारी मिल सकती है। सर्विस रिकॉर्ड में बाइक में क्या खराबी थी और उसमें क्या-क्या बदलाव किए गए हैं, इस सब की जानकारी होती है। अगर आपको इसमें किसी भी प्रकार का संदेह हो तो आप डील कैंसिल कर सकते हैं।
इंश्योरेंस की करें मांग
जब बात डॉक्यूमेंट की हो ही रही है तो फिर आपको बाइक के इंश्योरेंस और एक्सीडेंट हिस्ट्री के बारे में भी जानकारी लेनी चाहिए। कई बार एक्सीडेंट होने के बाद लोग अपने बाइक्स में ओरिजिनल पार्ट्स नहीं डलवाते हैं। इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको बाइक इंश्योरेंस पेपर की भी जांच करनी चाहिए।
बाइक का इंजन चेक
इंजन बाइक का प्रमुख हिस्सा है। जब भी हम पुरानी बाइक खरीदने जाते हैं तो उसके इंजन को चेक करना बेहद ही आवश्यक है। इंजन चेक करने के लिए हमें बाइक को चला कर देखना चाहिए। उसके साथ ही हम फिजिकली भी इंजन की जांच कर सकते हैं। हमें देखना चाहिए कि इंजन से धुंआ तो नहीं निकल रहा या फिर कहीं से ऑयल लीक की समस्या तो नहीं है।
कंप्लीट डॉक्यूमेंट
बाइक खरीदने से पहले बाइक के सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स की जांच कर लेनी चाहिए। कई बार से डॉक्यूमेंट के जरिए भी बाइक बेच दी जाती है, जिसका खामियाजा मालिक को भुगतना पड़ता है। आज के समय में ऐसे कई आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं जिसमें चालक गलत डॉक्यूमेंट के जरिए गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया था।
मैकेनिक से करवाए जांच
हम सभी को बाइक की इतनी अच्छी समझ नहीं होती जितनी कि एक मैकेनिक को होती है। इसीलिए पुरानी बाइक खरीदने से पहले किसी मैकेनिक से उसकी जांच अवश्य करवा लें। ऐसा करवाने से आपको एक बेहतरीन बाइक ढूंढने में मशक्कत नहीं करनी होगी।