New Launch Electric Car: देश के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड में काफी तेजी से व्रिधि हुई है। इसे देखते हुए कई कार निर्माता कंपनीयां अपनी नई-नई इलेक्ट्रिक कारों को पेश कर रही है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको 18 महीनों के अंदर लांच होने वाली 5 लक्ज़री इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताएंगे।
आपको बता दें कि फ्यूल की बढ़ती कीमत के बीच लोग अब इलेक्ट्रिक कारों को एक बेहतर विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। देश की सरकार भी EV खरीदारों के लिए बुनियादी ढांचे में काफी तेजी से सुधार कर रही है। आइए 2023-24 में लांच होने वाली 5 नई इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जानते हैं।
MG COMET EV इलेक्ट्रिक कार
MG मोटर इंडिया देश के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार MG COMET EV को पेश कर सकती है। कई रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी अपनी इस कार को अप्रैल 2023 में लांच कर सकती है। इसमें केवल दो डोर लगा होगा। वहीं इसकी लंबाई 2.9 मीटर होगी। इसकी लंबाई टाटा नैनो (Tata Nano) से भी कम हो सकती है। इसे बाजार में 10 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किये जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:-Hyundai ने किया फैसला, अब Tata Punch के बदले इस एसयूवी को खरीदने लोग
Tata Panch Micro SUV
Tata Motors देश के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी पॉपुलर एसयूवी Tata Punch को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश करने वाली है। इस साल यानी 2023 के अंत तक इसे बाजार में उतार दिया जाएगा। इसे जेन 2 (सिग्मा) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया का रहा है। इसमें कंपनी 26kWh और 30.2kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन्स दे सकती है।
Tata Curvv
कंपनी Tata Curvv इलेक्ट्रिक कार को इसी साल देश के वाहन बाजार में लांच कर सकती है। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला MG ZS EV, Hyundai Kona EV और Mahindra XUV400 जैसी कारों के साथ होगा। इसके भी GEN 2 प्लेटफॉर्म पर पर आधारित होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:-Citreon की नई 7 सीटर करेगी सबकी बोलती बंद, सस्ती कीमत पर देगी इन फीचर्स का मजा
महिंद्रा INGLO बोर्न प्रोडक्ट XUV.e8 इलेक्ट्रिक कार
कंपनी की तरफ से साल 2022 में INGLO बोर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित 5 इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट का खुलासा किया गया था। कंपनी इस कॉन्सेप्ट पर आधारित कारों को साल 2024 तक देश के मार्केट में उतार सकती है।
BYD सील इलेक्ट्रिक सेडान कार
Auto Expo 2023 में BYD ने अपनी सील इलेक्ट्रिक सेडान को पेश किया था। ऐसे में इस इलेक्ट्रिक सेडान के 2023 के आखिरी तीन महीनो में लांच होने की संभावना जताई जा रही है। इसे 70 लाख रुपये की कीमत पर बाजार में उतारे जाने की उम्मीद है।