Tata के अलावा Maruti और Mahindra लाएगी अपनी नई Electric Car, जल्द होगी लॉन्च

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Upcoming Electric SUVs: इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड भारतीय बाजार में काफी बढ़ गई है। अभी फिलहाल इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स (Tata Motors) का दबदबा है। लेकिन अब इस सेगमेंट में कई दूसरी कंपनियां भी आ रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इलेक्ट्रिक वाहन के भारी डिमांड के बीच मारुति, टाटा और महिंद्रा अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। Maruti Suzuki eVX, Tata Harrier EV और Mahindra XUV e.8 के जल्द बाजार में आने की संभावना है।

Maruti Suzuki eVX डिटेल्स

Maruti Suzuki eVX का इंतजार काफी लंबे समय से किया जा रहा है। अब खबर आ रही है कि कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को इसी साल मार्केट में ला सकती है। कंपनी ने सबसे पहले इसे ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया था। उम्मीद की जा रही है कि इसमें आपको दो बैटरी पैक ऑप्शन 48kWh और 60kWh मिलेगा। इसके रेंज की बात करें तो संभावना है कि इसमें 550 किलोमीटर का रेंज मिलेगा।

Mahindra XUV e.8 डिटेल्स

अभी महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में XUV400 की बिक्री करती है। लेकिन अब इसमें एक नया नाम जुड़ने वाला है। रिपोर्ट्स की माने तो इस साल के अंत तक कंपनी Mahindra XUV e.8 नाम से अपनी एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को बाजार में उतारेगी। अभी इसकी टेस्टिंग की जा रही है। कंपनी इसके फ्रंट में बोल्ड डे टाइम रनिंग लाइट स्ट्रिप (डीआरएल) और लोअर-प्लेस्ड हेडलैंप्स दे सकती है। इसके 80kWh बैटरी पैक के साथ आने की उम्मीद है।

Tata Harrier EV डिटेल्स

टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन भारतीय बाजार में आते हैं। अभी कुल इलेक्ट्रिक वाहन बाजार का 70 प्रतिशत हिस्सा टाटा के पास ही है। अब कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी हैरियर को इलेक्ट्रिक अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसे सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया था। इसके इसी साल दूसरी छमाही तक बाजार में आने की संभावना जताई जा रही है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App