Upcoming Cars: भारतीय वाहन बाजार का लगातार विस्तार हो रहा है। यहाँ पर हर महीनें कारों के हजारों यूनिट्स की बिक्री हो रही है। अगर बात 2023 की करें तो पिछला साल वाहन निर्माता कंपनियों के लिए काफी अच्छा रहा है। वहीं अब साल 2024 में भी कंपनियां अपनी नई कारों को मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अपनी इस रिपोर्ट में आज हम इस साल मार्केट में लॉन्च होने वाली कुछ पॉपुलर कारों के बारे में आपको बताएंगे।
Maruti Swift and Dzire की डिटेल्स
इस लिस्ट में पहले नंबर पर मारुति की स्विफ्ट और डिजायर का नाम शामिल है। आपको बता दें कि इन दोनों कारों को भारतीय वाहन बाजार में काफी पसंद किया जाता है। कंपनी की योजना इन दोनों कारों के अपडेटेड मॉडल को इसी साल बाजार में उतारने की है।
Mahindra XUV300 की डिटेल्स
Mahindra XUV300 इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। कंपनी की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को बाजार में काफी पसंद किया जाता है। रिपोर्ट्स की माने तो अब कंपनी इसके फसेल्फिट वर्जन को बाजार में लाने वाली है। जिसमें आपको बड़ी स्क्रीन के साथ 360 डिग्री जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
Toyota Taisor की डिटेल्स
Toyota Taisor को साल 2024 में लॉन्च करने को लेकर कंपनी तैयारी कर रही है। इसमें कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ ही कंपनी बेहतर ड्राइव अनुभव ऑफर करने वाली है।
Nissan Magnite की डिटेल्स
इस साल आपको Nissan Magnite का भी नया मॉडल भारतीय वाहन बाजार में देखने को मिल जाएगा। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इसे नए और अपडेटेड इंजन और फीचर्स के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके लुक में भी आपको कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Tata Altroz की डिटेल्स
Tata Altroz का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कंपनी अपनी इस प्रीमियम हैचबैक को इसी साल अपडेटेड एक्सटेरियर और इंटीरियर के साथ बाजार में उतार सकती है।