TVS Sports Offer: अप्रैल का महीना अब खत्म होने को है लेकिन बाइक्स के ऑफर आज भी कायम है। अगर आप एक बेहतरीन लुक वाली जबरदस्त बाइक ढूंढ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आज आपको देश के बेहतरीन बाइक्स में से एक टीवीएस स्पोर्ट (TVS Sport) के एक ऑफर के बारे में बताएंगे।
टीवीएस स्पोर्ट सेल्फ स्टार्ट एलॉय व्हील (TVS Sport Self Start Alloy wheel) वैरीअंट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसमें 109.7 सीसी का इंजन मिलता है। यह इंजन बहुत ही किफायती है क्योंकि इसमें आपको 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल जाता है। आज जिस ऑफर के बारे में हम जानने वाले हैं, इसके तहत आप सिर्फ ₹16000 की डाउन पेमेंट पर ही पाए खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-Shahrukh Khan ने खरीदी नई Rolls Royce कार तो बाजार में उड़ी अफवाह, जानें सच्चाई
पहले इसके फीचर्स के बारे में जान लेते हैं। यह एक बजट फ्रेंडली बाइक है। इसीलिए इसमें ज्यादा एडवांस फीचर देखने को नहीं मिलते हैं। हालांकि यह इसका हायर वेरिएंट है, इसमें आपको सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ एक जबरदस्त लुक मिल जाता है। इसके अलावा इसमें ड्रम ब्रेक के साथ एलॉय व्हील का ऑप्शन दिया गया है। ओवरऑल बजट के हिसाब से यह एक बेहतरीन बाइक है।
टीवीएस स्पोर्ट के सेल्फ स्टार्ट वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत ₹70,233 है। दिल्ली में इस बाइक पर आपको ₹5617 का आरटीओ और ₹6039 का इंश्योरेंस देना होता है। सब मिलाकर इस बाइक की ऑन रोड कीमत ₹81,889 हो जाती है। शहरों के हिसाब से इसकी कीमत में थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालाकी यह टीवीएस स्पोर्ट का सबसे हायर वैरीअंट है। इसे काले रंग और तीन वेरिएंट में लाया गया है।
यह भी पढ़ें:-हीरो लाएगी 100cc की नई Hero Passion Plus, माइलेज के साथ लुक भी होगी जबरदस्त
अगर आप इसे इस कीमत पर नहीं खरीदना चाहते हैं तो फिर डाउन पेमेंट और ईएमआई के जरिए से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। आप सिर्फ 16000 की डाउन पेमेंट पर भी इसे खरीद सकते हैं। इसके बाद आप 1 साल से लेकर 3 साल तक की अवधि पर लोन ले सकते हैं। अगर आप 16000 का डाउन पेमेंट कर 3 साल के लिए लोन लेते हैं तो आपको 65,880 का लोन मिलेगा।
इस पर बैंक द्वारा 12 परसेंट का इंटरेस्ट चार्ज किया जाएगा। यानी कि ₹78668 की बाइक आपको ₹12890 महंगी पड़ने वाली है। लेकिन आपको हर महीने सिर्फ ₹2188 का EMI देना होगा। अगर एक मिडिल क्लास की बात करें तो यह एक बेहतरीन ऑफर है।