आपको लेनी है SUV तो 4 लाख में मिलेगी Mahindra Bolero, देखें इसकी कीमत

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra Bolero: अगर आपको रफ एंड टफ एसयूवी चहिए। जिसमें ज्यादा लोगो के बैठने के लिए तो जगह हो ही। बल्कि जिसे किसी भी तरह की सड़क पर आसानी से चलाया जा सके। तो आप एकबार महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) को देख सकते हैं। आपको बता दें कि यह कंपनी की बेस्ट सेलिंग एसयूवी में से है। जिसकी देश के शहर से लेकर गांवो तक में लोकप्रियता है।

Mahindra Bolero इंजन स्पेसिफिकेशन्स

महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) के इंजन की बात करें तो इस एसयूवी में कंपनी ने 1493cc का इंजन लगाया है। जो तीन सिलेंडर इंजन है और 74.96bhp अधिकतम पावर के साथ ही 210Nm पीक टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है। इस 7-सीटर एसयूवी में आपको मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।

वहीं कंपनी इसमें 370 लीटर बूट स्पेस के साथ 180मिमी ग्राउंड क्लियरेन्स उपलब्ध कराती है। इसके माईलेज की बात करें तो कंपनी की इस एसयूवी में 16kmpl का ARAI द्वारा सर्टिफाइड माईलेज दिया गया है।

Mahindra Bolero की बाजार में कीमत

महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) कंपनी की लोकप्रिय एसयूवी है। जिसकी बाजार में कीमत 9.90 लाख रुपये से 10.91 लाख रुपये के बीच रखी गई है। अगर आपको यह कीमत ज्यादा लग रहा है। तो जान लीजिए कि ये एसयूवी आपको इससे कम कीमत पर भी मिल सकती है। कई ऑनलाइन सेकेंड हैंड गाड़ियों का व्यपार करने वाली वेबसाइट बोलेरो एसयूवी पर काफी आकर्षक डील ऑफर कर रही है।

Olx पर Mahindra Bolero

आप अगर कम कीमत में महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) एसयूवी को खरीदना चाहते हैं। तो आप एकबार Olx वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं। यहाँ पर इस एसयूवी के 2013 मॉडल को लिस्ट किया गया है। व्हाइट कलर की इस एसयूवी का कंडीशन अच्छा है और इसे 51,000 किलोमीटर तक ड्राइव किया गया है। यहाँ पर इस एसयूवी के लिए 4.10 लाख रुपये की मांग की गई है। ऐसे में आप एकबार इसे जरूर चेक कर सकते हैं।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App