Electric Scooter: कुछ सालों में समय काफी बदल गया है। जहां पहले हमें सड़कों पर सस्ती बाइक नजर आती थी। वहीं अब लोग महंगी बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना पसंद कर रहे हैं। जिनके पास बजट नहीं है उनके लिए सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में उपलब्ध है। आज इस आर्टिकल में हमें एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बात करेंगे जिसमें जबरदस्त लुक के साथ कमाल की रेंज मिलती है। Ampere Primus एक ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसका लुक बहुत ही जबरदस्त है। अगर आप इसे खरीदने जाएंगे पहली नजर में ही यह आपको पसंद आ जाएगी।
यह भी पढ़ें:-अप्रैल महीने का बंपर ऑफर, सिर्फ 16 हजार में मिलेगी 75Km की माइलेज वाली बाइक
जैसा कि हम जानते हैं कि लोग जब इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने जाते हैं तो सबसे पहले रेंज देखते हैं। इसीलिए इसमें कंपनी द्वारा 107 किलोमीटर रेंज ऑफर किया गया है। इसमें लगा बैटरी 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसके अलावा इसमें लगाल मोटर इसे 77 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर चला सकता है। इसकी बैटरी कैपेसिटी 3 किलो वाट आवर की है। वही इसका मोटर 3400 से लेकर 4000 वाट तक का हो सकता है। हालांकि अभी भी कंपनी डिस्क ब्रेक नहीं करती है। इसके दोनों पहियों में आपको ड्रम ब्रेक देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें:-Shahrukh Khan ने खरीदी नई Rolls Royce कार तो बाजार में उड़ी अफवाह, जानें सच्चाई
इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर भी कमाल के हैं। इसमें इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल ऑडोमीटर, स्पीडो मीटर और ट्रिप मीटर भी दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत ₹109900 है, जिस पर आपको अतिरिक्त ₹5234 का इंश्योरेंस करवाना होता है। सब कुछ मिला यह स्कूटर आपको ₹115134 में मिल जाएगा। आप चाहे तो सिर्फ ₹3313 के मासिक किस्त पर भी से खरीद सकते हैं।
आईपीएल का सीजन स्टार्ट होते ही इस स्कूटर के आरसीबी एडिशन को भी लॉन्च किया गया है। दिखने में यह अन्य स्कूटर्स के मुकाबले और भी ज्यादा सुंदर हो गई है। इसके फुट रेस्ट की ऊंचाई काफी ज्यादा है। वही इस पर आप बड़े ही आराम से अपने पैरों पर रख सकते हैं। कंफर्टेबल के मामले में एंपियर फेमस एक बहुत ही अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर है।