Maruti को असल टक्कर देगी Toyota, ला रही है WagonR लेवल की नई कार

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Toyota Raize New SUV: टोयोटा बहुत ही जल्द अपनी एक नई कार को भारत में लॉन्च करने वाली है। यह कार मारुति स्विफ्ट, वैगन आर से लेकर ब्रेजा और वेन्यू सुव तक से मुकाबला करने वाली है। इसका नाम टोयोटा रेस (Toyota Raize) होने वाला है।

कॉन्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में आने वाली यह कार पंच के बराबर होगी और इसका सीधा मुकाबला उसी से होने वाला है। टोयोटा रेस कोई नई कार नहीं है। इसे अक्टूबर 2019 में ही लॉन्च किया गया था उस समय से यह जापान, इंडोनेशिया और मलेशिया के बाजार में बिक रही है।

इसने ASEAN NCAP में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी हासिल की है, जो बताता है कि यह एक बहुत ही मजबूत प्लेटफार्म पर बनी हुई है। यह काफी अच्छा सेफ्टी देगी। हर साल इस कर के लगभग 80000 यूनिट्स बिक जाते हैं। इसी पापुलैरिटी को देखते हुए कंपनी अब इसे भारत में भी लॉन्च करेगी और उनका अनुमान है कि यहां इसके लाखों यूनिट बिकने वाले हैं।

Toyota Raize का लुक

टोयोटा रेंज का फ्रंट डिजाइन काफी आकर्षक होने वाला है। इसमें बड़ा ग्रिल और उसके पास फॉग लैंप देखने को मिलेगा। वहीं इसके हेडलैंप्स को एलईडी रखा गया है।

कंपनी ने इसे व्हाइट, ब्लैक, रेड ओर येलो कलर में लॉन्च किया है। इसमें इसके छत को ब्लैक रखा गया है। इस कॉन्पैक्ट एसयूवी में पुराने तरह के डोर हैंडल्स मिलते हैं और इसका oRVm भी बटन से ऑपरेट हो जाता है।

नई SUV के फीचर्स और कीमत

यह अपने सेगमेंट की बेहतरीन कारों में से एक है जिसमें आपको डिस्क ब्रेक का विकल्प मिलता है। 17 इंच के एलॉय व्हील्स होने के कारण इसकी रोड प्रसेंस काफी अच्छी है और इसके कारण ही यह काफी अच्छा परफॉर्म भी करती है। इंटीरियर में आपको फीचर्स के तौर पर 10 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बॉटल होल्डर, वायरलेस चार्जिंग, ग्लव बॉक्स, क्रूज कंट्रोल्स, सेंट्रल हैलोजन लाइट देखने को मिल जाएगा।

भारत में अगर यह लॉन्च होती है तो इसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए से लेकर 15 लाख रुपए के बीच होगी। इस कीमत में आपको टाटा पंच और नेक्सन के बीच की कार मिलने वाली है। जो की काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। टोयोटा का इंजन हमेशा से सबसे बेहतरीन माना गया है और इस बार उसे से आप इसे खरीद सकते हैं।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App