Top Car Companies of 2023: साल 2023 कर कंपनियों के लिए बहुत ही शानदार रहा है। कोविड के बाद से यही साल कंपनी ने जमकर बिक्री की है। पूरे साल के दौरान कुल 41 लाख से ज्यादा कारें बिकी है।
साल 2022 के मुकाबले पिछले साल 8.3% से कारों की बिक्री बढ़ी है। हैरानी की बात तो यह है कि करो की बिक्री में बढ़ोतरी तब हुई है जब पिछले साल एक कार की औसत कीमत बढ़ाकर लगभग 11.5 लाख रुपए पहुंच गई, जो साल 2022 में 10.58 लख रुपए थी।
बढ़ी कीमत के बावजूद कार्ड खरीदारों कंपनियों पर काफी भरोसा दिखाया है। इसमें भी सबसे ज्यादा कारें इन तीन कंपनियों की बिकी है, जिन्हें भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर टाटा मोटर्स है कंपनी ने साल 2023 में काफी अच्छी बिक्री की है। इस साल के दौरान उनके 553000 यूनिट्स बिके हैं। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्र ने कहा है की कॉन्पैक्ट एसयूवी और हैचबैक सेगमेंट में कंपनी ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। देखा जाए तो यह साल टाटा के लिए सबसे अच्छा रहा है।
Hyundai Motors
दूसरे स्थान पर साउथ कोरियन कंपनी हुंडई रही है। सालाना आधार पर देखा जाए तो कंपनी ने 9% की बढ़ोतरी हासिल की है। साल 2022 में कंपनी ने अपने कुल 7,00,811 यूनिट्स की बिक्री की थी जो 2023 में बढ़कर 7,65,786 यूनिट्स की हो गई है।
इसमें घरेलू मार्केट में 6,02,111 यूनिट्स की बिक्री हुई है। कंपनी ने अपने उत्पादन क्षमता को भी 50000 यूनिट से बढ़ा दिया है। उनका मानना है की बहुत ही जल्द कंपनी देश की बेस्ट सेलिंग कर कंपनी बन जाएगी।
Maruti Suzuki India
पहले नंबर पर बिना कोई शक मारुति सुजुकी रही है। साल 2023 में उनके 20 लाख कारें बिकी है जो अपने आप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। इस आंकड़े में से 2.69 लाख यूनिट्स का एक्सपोर्ट हुआ है। वही 7.76 लाख यूनिट्स के बिक्री भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में की गई है। इस हिसाब से देखा जाए तो कंपनी ने औसतन हर महीने 1.5 लाख कारें बची है।