Top 5 Electric Cars: ईंधन की कीमत भारत समेत पूरे विश्व में बढ़ती जा रही है। इसी से परेशान होकर लोग अब इलेक्ट्रिक कारों की तरफ बढ़ रहे हैं। भारत में भी इलेक्ट्रिक कार का मार्केट दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है और नई कंपनी के साथ-साथ पुरानी कंपनी टाटा महिंद्रा आदि ने भी इलेक्ट्रिक कारों को लांच कर दिया है। आज इस आर्टिकल में हम आपको पांच ऐसी बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारों की बारे में बताएंगे जो 15 लाख की बजट में आते हैं। उनकी रेंज काफी अच्छी है और आप चाहे तो इसे नए कार के रूप में खरीद सकते हैं।
Mahindra E Verto
महिंद्रा की एक्सयूवी 400 (Mahindra XUV 400) एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक एसयूवी है। लेकिन इससे पहले से महिंद्रा ई वर्टो बाजार में उपलब्ध है। इसकी कीमत 9.11 लाख रुपए है और फुल चार्ज होने के बाद यह इलेक्ट्रिक कार 140 किलोमीटर का रेंज देती है। आपको बता दें कि बाय तो बहुत ही कम दिखती है इसीलिए लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं। यह एक एक इलेक्ट्रिक सेडान है जिसे देखकर आपको पुरानी महिंद्रा की याद आएगी।
Tata Tiago EV
इस लिस्ट में आपको टाटा और देश की सबसे सस्ती कार टियागो इवी (Tata Tiago EV) भी देखने को मिलेगी। इसकी कीमत 8.16 लाख है और यह 315 किलोमीटर का रेंज देती है। यह कंपनी की एक बेहतरीन हैचबैक है जिसकी सेफ्टी रेटिंग भी काफी अच्छी है। लोग इसे इसके फीचर्स के लिए भी खरीद सकते हैं।
Tata Nexon EV
टाटा की दूसरी इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। इसे भी लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। यह एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है जिसकी कीमत 14 लाख रुपए से शुरू होती है। इसके दो मॉडल भारत में बिकते हैं जिसमें इसका लो वेरिएंट 320 किलोमीटर और हाई वेरिएंट 450 किलोमीटर का रेंज देती है। इसके फीचर्स इसे बहुत ही खास बनाते हैं। यही कारण है कि यह देश के नंबर वन इलेक्ट्रिक कार है।
Citreon e C3
इसके बाद हमें इस लिस्ट में नई लांच हुई सिट्रो eC3 भी देखने को मिलती है। इसकी कीमत 11.5 लाख से शुरू होती है यह इलेक्ट्रिक कर फुल चार्ज होने के बाद 320 किलोमीटर का रेंज देती है। हालांकि इसका लुक एक एसयूवी जैसा है लेकिन कंपनी से हैचबैक के तौर पर बेचती है। फ्रांस सहित पूरे दुनिया में नाम कमा चुकी सेप्ट्रान अब भारत में भी काफी दम दिखा रही है।
Tata Tiago EV
यहां आपको टाटा तिगोर ईव भी देखने को मिलेगी। यह एक इलेक्ट्रिक सेडान है जिसकी कीमत 12.4 लाख से शुरू होती है। इस लिस्ट में यह टाटा की तीसरी कार है जो फुल चार्ज होने के बाद 315 किलोमीटर का रेंज देती है। इलेक्ट्रिक सेडान मार्केट में इसे काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और आप चाहे तो इस फैमिली कार्ड के रूप में खरीद सकते हैं।