Best Electric Cars of 2023: ग्लोबल वार्मिंग को लेकर पूरी दुनिया चिंता में है और इससे निपटने के लिए अब जीरो कार्बन एमिशन को अपनाया जा रहा है। इसके तहत सभी देश अपने यहां पैदा हो रहे पॉल्यूशन को रोकने पर काम करेंगे।
पॉल्यूशन को रोकने के लिए वाहनों का इलेक्ट्रिक होना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि इससे काफी ज्यादा कार्बन निकलता है। यही कारण है कि सभी कंपनियां अब इलेक्ट्रिक कारों पर शिफ्ट होते जा रहे हैं। मार्केट की मांग को देखते हुए कंपनियां भी नई-नई इलेक्ट्रिक गाड़ी बना रही हैं। साल 2023 में 5 बेहतरीन इलेक्ट्रिक गाड़ी लांच हुई है जिसने सभी को आश्चर्य में डाल दिया है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
Tata Nexon EV Facelift
देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सों (Tata Nexon EV) के फेस लिफ्ट को 2023 में लॉन्च किया गया है। इस बार इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा रेंज और फीचर्स ऑफर किए गए हैं। भारत में इसकी कीमत 14.75 लाख रुपए रखी गई है। सब्सिडी मिलने के बाद आपको यह तकरीबन 15 से 16 लाख में मिल जाएगी।
MG Comet EV
साल 2023 की सबसे आकर्षक कार एमजी कॉमेट (MG Comet EV) ही रही है। इसके छोटे साइज में क्यूट लुक और ज्यादा फीचर्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। जब यह लॉन्च हुई थी तब इसकी कीमत काफी ज्यादा थी।
लेकिन कंपनी ने अब इसे तकरीबन ₹8 लाख रुपए की एक्स शोरूम पर बेचना शुरू कर दिया है। शहर में ड्राइव करने के लिए यह इलेक्ट्रिक कर सबसे बेहतर विकल्प है। हालांकि आप इसे इंटरसिटी ड्राइव पर नहीं ले जा सकते हैं।
Citroen eC3
एमजी के अलावा इस साल एक नई इलेक्ट्रिक कर भी लॉन्च हुई है। इसे फ्रांस की कंपनी सिट्रोएन ने लांच किया है। Citroen eC3 नाम की यह इलेक्ट्रिक कार पंच को बेहतर टक्कर देने वाली है। इसकी कीमत ₹12 लाख की रखी गई है। इसमें 29 किलोवाट आवर का बैटरी पैक मिलता है जो फुल चार्ज होने के बाद 320 किलोमीटर का रेंज देता है।
Hyundai Ioniq 5
हुंडई सबसे दो कदम आगे निकलते हुए अपनी आधुनिक इलेक्ट्रिक कार आयोनिक 5 को भारत में भी लॉन्च कर दिया है। 2023 में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक कारों में से यह भी एक बेहतर कार है। इसके फीचर्स तो कमाल के हैं ही इसके अलावा यह शाहरुख खान की फेवरेट कर भी बन गई है।
भारत में इसकी कीमत 45 लाख रुपए रखी गई है और हाल ही में इसने ग्रीन कार ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी जीता है। अगर आप एक फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते हैं तो इसे खरीद सकते हैं।
Lotus Electre
ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी लोटस में भारत में अपनी सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक एसयूवी Lotus Electre को लॉन्च कर दिया है। यह 2.55 करोड रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर आई है। इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत से आप जान गए होंगे कि यह आम आदमी के लिए नहीं है। बल्कि इसे बिजनेसमैन या फिर बड़े लोग ही खरीद सकते हैं।
इसमें लगा मोटर 603 बीएचपी का पावर और 710 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें आपको 600 किलोमीटर से लेकर 490 किलोमीटर तक का रेंज ऑफर किया जाता है। देखा जाए तो जिन्हें लग्जरियस कार पसंद है वह इसे खरीद सकते हैं।