शख्स ने कर दिए नासा वाले भी फेल! गैस सिलेंडर से चला दी बाइक, माइलेज जानकर पकड़ लेगें माथा

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्ली: मॉडर्न जमाने में नई-नई तकनीक लोगों का दिल जीतने का काम कर रही हैं। आए दिन आप सोशल मीडिया पर लोगों के देसीजुगाड़ के वीडियो देखते ही रहते हैं। कोई स्कूटर से ईंटे छत पर पहुंचा रहा है तो कोई बाइक की कार बनाकर घूम रहा है. जिन्हें देख हर कोई हैरान रह जाता है।

इस बीच एक ऐसा देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यह जुगाड़ कुछ और नहीं बल्कि बाइक से जुड़ा है। आपसे कोई कह दे कि एलपीजी सिलेंडर से बाइक चल जाएगी तो यह बात आपको अचंभा लगेगी, लेकिन क्या आपको पता कि सौ फीसदी सच है।

एक शख्स ने देसी जुगाड़ से बाइक को एलपीजी सिलेंडर से चला डाला, जिसका माइलेज भी एकदम फाड़ू है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यह वीडियो कहां का बताया जा रहा है, जिसे जानने के लिए आप हमारा आर्टिकल नीचे तक ध्यान से पढ़ सकते हैं।

बाइक से जुड़ी जरूरी बातें

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक्स को एलपीजी सिलेंडर में चलाने का काम किया जा रहा है। वीडियो में सिलेंडर को बाइक के पीछे फिट किया गया है, जहां आमतौर पर लोग डिक्की लगवाते हैं। इतना ही नहीं गैस सिलेंडर फिट के लिए पीछे डब्बे जैसा कैबिन बनाया गया है जिसके अंदर 2 किलो का एलपीजी सिलेंडर है।

इसके साथ ही सिलेंडर से निकलने वाला पाइप अंदर ही अंदर बाइक के इंजन तक पहुंचता दिख रहा है। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि बाइक के पेट्रोल टैंक का नॉब बंद रहने के बाद भी बाइक चल रही है। इस तरह बाइक को आराम से गैस से चलाया जा सकता है।

यह वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है जिसका आधिकारिक रूप से अभई कुछ ऐलान नहीं किया गया है। वीडियो में किए गए दावे के मुताबिक, बाइक एलपीजी सिलेंडर से माइलेज भी थोड़ा बहुत नहीं 150 किमी तक का आराम से दे रही है। बाइक को चलाने का खर्च 50-60 पैसे प्रति किमी आ रहा है। पेट्रोल से चलने वाली आम बाइक का का खर्च 2-3 रुपये प्रति किमी तक आता है।

जानिए क्या आप भी चला सकते हैं ऐसी बाइक

जानकारी के लिए बता दें कि वाहन अधिनियम के अनुसार, वाहनों में केवल आरटीओ द्वारा प्रमाणित मॉडिफिकेशन की इजाजत दी गई है। अगर आप बाइक के इंजन, पेट्रोल पंप या इग्निशन सिस्टम में कोई भी बदलाव करना चाहते हैं तो इससे पहले आपको स्थानीय आरटीओ से परमिशन लेने की जरूरत होगी। आरटीओ द्वारा अनुमति मिलने के बाद ही मॉडिफिकेशन को कानूनी माना जाएगा।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App