Tata Punch CNG: टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक के बाद और सीएनजी सेगमेंट में भी सक्रिय हो रही है। बड़ी तेजी से टाटा अपनी एक से बढ़कर एक गाड़ियों को सीएनजी के साथ लॉन्च कर रही है। हाल ही में ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी पर बेस्ड टाटा अल्टरोज (Tata Altroz) को लॉन्च किया गया था। ट्विन सिलेंडर से बूट स्पेस को प्रभावित किए बिना अच्छी रेंज निकाली जा सकती है। इसके बाद टाटा पंच सीएनजी को लॉन्च करने पर विचार किया जा रहा है। हाल ही में मुंबई पुणे हाईवे पर टाटा पंच सीएनजी को देखा गया था। इस दौरान इसे कवर भी नही किया गया था।
यह भी पढ़ें:-रोड पर दिखिए आकर्षक, सिर्फ 11 हजार में खरीदें Hero Splendor का Black Accent
जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो में टाटा पंच सीएनजी को पहली बार पेश किया गया था। इसी समय टाटा अल्टरोज सीएनजी को भी लाया गया था, जिसे कुछ समय बाद ही लांच कर दिया गया। लेकिन टाटा पंच सीएनजी (Tata Punch CNG) को अभी तक नहीं लाया गया है। इसकी टेस्टिंग फिलहाल शुरू है। इसके टेल गेट पर हमें आई सीएनजी का बैज देखने को मिलता है। इसे टेप से कवर किया गया था हालांकि इसके स्पेयर व्हील के नीचे सीएनजी बैजिंग की हुई है। इसमें टाटा अल्टरोज के जैसे ही ट्विन सिलेंडर इंजन देखने को मिलेगा। यह इस टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली सेगमेंट की पहली एसयूवी होगी।
यह भी पढ़ें:-दबंगों की नई सवारी Mahindra Scorpio के लिए नहीं चाहिए 15 लाख, जानें ऑफर
टाटा बूट स्पेस को लेकर काफी ज्यादा अच्छा काम कर रही है। तभी तो उन्होंने ट्विन सिलेंडर तकनीक पर आधारित अल्टरोज को लांच किया था जिसमें हमें अच्छा बूट स्पेस देखने को मिल जाता है। टाटा पंच सीएनजी में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर इंजन मिलने वाला है। जिसमें पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन देखने को मिलेगा। फिलहाल इसके सीएनजी में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दी जाने की खबर नहीं है। इसके इंजन द्वारा 86 हॉर्स पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।
टाटा पंच के एक्सटीरियर इंटीरियर में किसी भी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है। इसे ह्युंडई एक्सटर सीएनजी (Hyundai Exter CNG) वेरिएंट से मुकाबला करने का मौका मिलेगा, जिसे 10 जुलाई को लांच किया जा रहा है। हालांकि टाटा पंच कब लांच होगी इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।