सभी को है Curv का इंतजार, लेकिन Tata ला रही है नई SUV, Creta को लगेगा धक्का

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Tata Balckbird: भारतीय बाजार में टाटा के एसयूवी की मांग काफी ज्यादा है। नेक्सों (Tata Nexon) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। वहीं पंच और सफारी भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है।

चीन ने दिया Tata को धोखा

हालांकि बात जब Creta से भिड़ने की हो तो वहां टाटा के पास एक भी एसयूवी नहीं है। इसी को देखते हुए टाटा एक नई एसयूवी लाने वाली है जो Hyundai Creta से मुकाबला करेगी। इसका नाम टाटा ब्लैकबर्ड (Tata Blackbird) हो सकता है। टाटा का प्लान पहले इसे एक चीनी कंपनी के साथ बनाने का था। लेकिन तब डील न होने के कारण यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। लेकिन अब कंपनी इसे फिर से बनने पर विचार कर रही है।

Tata Blackbird फिर से लॉन्च!

अंदर की सूत्रों से पता चला है इस टाटा सेगमेंट में एसयूवी की मांग काफी ज्यादा है और टाटा इस सेगमेंट में भी अपनी एक एसयूवी को लाना चाहती है। हालांकि इसी साल हमें इस सेगमेंट में टाटा कर्व भी देखने को मिलेगी, जिसका इंतजार सभी को बेसब्री से इसके अलावा भी इसी सेगमेंट में टाटा ब्लैकबर्ड (Tata Blackbird) को भी लाया जाएगा जो 2024 के अंत तक पेश हो जाएगी। हालांकि से लॉन्च कब कर दी किया जाएगा इसकी जानकारी अभी तक नहीं की गई है।

एसयूवी में होंगे ये सब फीचर्स

टाटा ब्लैकबर्ड को अल्फा प्लेटफार्म पर ही बनाया जाएगा। कंपनी इसके लेंथ को मॉडिफाई कर थोड़ा बड़ा करेगी। इसके बाद इसे नेक्सों के प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकेगा।

यह हैरियर से छोटी होगी जिस कारण सही से भारतीय सड़कों पर चलना काफी आसान होगा। इसके फीचर्स भी काफी अच्छे होंगे। इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रॉनिक सनरूफ, ADAS, टच स्क्रीन, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी, पावर विंडो और सेफ्टी के लिए चार एयरबैग दिए जाएंगे।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App