Tata New Cars: ऑटो एक्सपो 2023 में इलेक्ट्रिक कारों का सबसे बड़ा मेला लग चुका है। इस साल यहां पर एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कारों को देखने का मौका मिल रहा है। कई विदेशी कंपनियों के साथ भारतीय कंपनियों ने भी अपनी कई इलेक्ट्रिक कारों को पेश किया है। इस में सबसे पहला नाम मारुति का आता है, जिसने पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी evx को पेश किया है। इसका लुक बहुत हद तक एस्प्रेसो से प्रेरित लगता है।
वही हुंडई ने भी अपनी ioniq 5 इलेक्ट्रिक लग्जरियस एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ Lexus और कई बड़ी कंपनियों ने भी अपनी कारों को ऑटो एक्सपो में पेश किया है। लेकिन इन सबके बावजूद सबकी निगाहें टाटा पर टिकी हुई है। पहले ही दिन संपन्न हुए ऑटो एक्सपो में टाटा ने अपनी पांच गाड़ियों को लॉन्च किया है इसमें से तीन इलेक्ट्रिक और दो सीएनजी कारें है।
सीएनजी कारों में टाटा ने अपनी बेस्ट सेलिंग माइक्रो एसयूवी पंच और प्रीमियम हैचबैक अल्टरोज शामिल है। इनके सीएनजी वर्जन मारुति से काफी आगे निकल सकते हैं। इनकी सेफ्टी रेटिंग और फीचर्स मारुति से अच्छे हैं, वही कीमत भी ज्यादा नहीं है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं 5 कारों की पूरी डिटेल देंगे।
Tata Avinya प्योर इलेक्ट्रिक
पिछले साल ही लॉन्च हो चुकी Avinya को इस साल हो रहे ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया है। यह जनरेशन 3 प्लेटफार्म पर आधारित एक इलेक्ट्रिक एसयूवी होने वाली है। इसे टाटा आपने बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफार्म पर बनाएगी। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 500 किलोमीटर का रेंज देने वाली है। टाटा इसे 2025 में लांच करेगी। हालांकि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की ज्यादा जानकारी कंपनी द्वारा नहीं दी गई है।
Tata Sierra
टाटा की पहली एसयूवी माने जाने वाली टाटा सिएरा 90 के दशक में काफी पॉपुलर थी। अब इसके इलेक्ट्रिक मॉडल को बाजार में लाने की कोशिश की जा रही है। इसे सबसे पहले 2020 में दिखाया गया था। लेकिन अब इसका प्रोडक्शन बहुत जल्द शुरू किया जाएगा। इस बार पेश हुई नई टाटा सिएरा 2020 वाले मॉडल से काफी अलग है। इस बार इसमें कई अपडेट किए गए हैं। इसे फाइव डॉट लेआउट में लॉन्च किया जाएगा। नई टाटा सिएरा में पूरी तरीके से पैक ग्रिल और एक बड़ा बंपर दिया गया है। दोनों हेडलाइट क्रोम स्ट्रिप से जुड़े हुए हैं। नई टाटा सिएरा के सी और डी पिलर को ब्लैक रखा गया है। वही पीछे की तरफ एक बड़ा ग्लास हाउस दिया गया है।
Tata Curvv
टाटा कर्व कंपनी की पहली कांसेप्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी है। कंपनी ने पहले ही कहा था कि इसे इलेक्ट्रिक के साथ पेट्रोल इंजन में भी लाया जाएगा। इसे 2024 में लांच किया जाएगा। यह कंपनी की पहली कूप स्टाइल एसयूवी होने वाली है। इसमें शार्प बल्कि लुक दिया गया है। इस एसयूवी में नए लुक के साथ स्लोपिंग स्टाइल बूट और चौकोर व्हील आर्च मिलता है। एक्सटीरियर के साथ इंटीरियर में भी बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। इसके इंटीरियर में लेयर्ड डैशबोर्ड, मल्टीपल स्क्रीन और शार्प डिजाइन मिलता है।
Tata Harrier EV
Tata Nexon EV के बाद Harrier EV को पेश कर दिया है। दिखने में यह डीजल इंजन वाले हैरियर की तरह ही लगती है। इसमें क्लोज्ड ग्रिल के साथ फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दिया गया है। आगे की तरफ स्प्लिट हेडलैंप सेटअप मिलता है। साइड प्रोफाइल से यह बिल्कुल अभी के हरीयर जैसी दिखती है। टेल लैंप के डिजाइन में कुछ अपग्रेड किया गया है। इसमें सभी फीचर्स मिलेंगे जो आपको एक्सयूवी 700 मिलते हैं।
Tata Punch और Altroz CNG
टाटा ने मारुति को टक्कर देने के लिए एसयूवी पंच और हैचबैक अल्ट्रोज के सीएनजी वेरिएंट को पेश किया है। टाटा अल्टरोज सीएनजी में 1.2 लीटर का टर्बोचार्जड पैट्रोल इंजन के साथ फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट मिलता है। वही पंच सीएनजी में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल पेट्रोल इंजन के साथ फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट में दिया गया है। फिलहाल इनकी लॉन्चिंग डिटेल्स साझा नहीं की गई है। लेकिन इससे जून से पहले लांच किया जाएगा।