Upcoming Tata Sumo: महिंद्रा बोलेरो की ही तरह अपने समय में टाटा सुमो को काफी लोग पसंद करते थे। इसे दक्षिण भारत की कई फिल्मों में आज भी देखा जाता है। इस कार में कंपनी बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ ही दमदार पावर जनरेट करने वाला इंजन ऑफर करती थी। इसीलिए महिंद्रा बोलेरो के बाद इसे ग्रामीणों द्वारा काफी पसंद किया जाता था।
बोलेरो और सुमो में लोग हमेशा कंफ्यूज रहा करते थे क्योंकि दोनों ही कार अपने अपने क्षेत्र में काफी बेहतरीन थी। लेकिन बाद में टाटा सूमो के प्रोडक्शन को कंपनी ने बंद कर दिया। अब कंपनी की योजना इसे फिर से बाजार में उतारने की है। इसकी लंबाई लगभग 4200 मिलीमीटर होने वाली है।
नई Tata Sumo में मिलेगा पॉवरफुल इंजन
नई टाटा सुमो में कंपनी 1.6 लीटर का D- Tune इंजन ऑफर कर सकती है। इस इंजन का इस्तेमाल कंपनी हैरियर और सफारी में पहले से ही कर रही है। यह इंजन 140 बीएचपी का पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। कंपनी अपनी इस पॉपुलर कार को 12 से 15 लाख की कीमत पर बाजार में उतार सकती है।
वहीं अगर इसे बोलेरो के सामने लांच किया जाएगा तो इसकी कीमत 7 से ₹800000 होने का अनुमान है। कंपनी इसमें तीन डीजल इंजन ऑप्शन भी दे सकती है। जिसमें आपको 1978cc, 2956cc और 1948cc का इंजन मिल सकता है। इस मैनुअल ट्रांसमिशन वाले एसयूवी में 7 सीटर के साथ 4 सिलेंडर वाला इंजन कंपनी ऑफर करेगी।
Tata Sumo का डायमेंशन और माइलेज
टाटा सूमो देश के बाजार में लॉन्च होने के बाद एसयूवी सेगमेंट में तहलका मचा देगी। इसमें आपको माइलेज भी आपको ज्यादा मिलेगा। इसमें कंपनी 14 से 15 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज उपलब्ध करा सकती है।
टाटा सुमो एक दमदार एसयूवी होगी जिसे नए लुक के साथ पेश किया जाएगा। बोलेरो के सामने इसे लाने के लिए इसके डायमेंशन को भी काफी अच्छा रखना होगा। आपको बता दें कि इसमें 190 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस मिल सकता है। वहीं इसकी लंबाई 4258 मिली मीटर चौड़ाई 1700 मिलीमीटर और व्हीलबेस 2425 मिलीमीटर कंपनी रख सकती है।