Spoke Wheels or Alloy Wheels: आज के समय में जब भी आप गाड़ी खरीदने जाएंगे तो आपको बताया जाएगा कि इसमें एलॉय व्हील लगे हुए हैं। वहीं कई गाड़ियों में हमें स्पोक व्हील देखने को मिलते है। वह भी हमें कुछ विशेष बाइक में स्पोक व्हील्स देखने को मिलते हैं। आज के समय एलॉय व्हील्स का प्रयोग सबसे ज्यादा किया जाता है।
अगर आप यह सोच रहे हैं कि यह स्टाइल के लिए दिया जाता है तो आप गलत है। यह दिखने में बहुत ही खूबसूरत होते हैं और यह बाइक के लुक को बहुत ही बेहतरीन बनाते हैं। यह एक कारण है कि कंपनी आज के समय में ये चक्का दे रही हैं। लेकिन यह एकमात्र कारण नहीं है। आज इस आर्टिकल में हम आपको एलॉय और स्पोक व्हील्स के बनावट और उसके असल प्रयोग के बारे में बताने वाले हैं। अगर आप भी स्मार्ट ग्राहक बनना चाहते हैं इस आर्टिकल को बड़े ही ध्यान से पढ़ें।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
Alloy Wheels कैसे बनते है?
हम एलॉय व्हील्स की विशेषता को जाने। उससे पहले जानते हैं एलॉय व्हील्स को बनाया कैसे जाता हैं। एलॉय व्हील्स को बनाने में एलमुनियम और मैग्नीशियम के मिश्रण का इस्तेमाल किया जाता है। इन धातु से यह चक्का बहुत ही पावरफुल बनता है और इसमें पैदा होने वाली गर्मी काफी अच्छे ढंग से बट जाती है।
इसके कारण से यह जल्दी खराब नहीं होती है वही इसके इस्तेमाल से बाइक का कुल वजन भी काफी हल्का हो जाता है। इससे इसकी एफिशिएंसी भी बढ़ती है यानी कि आपको अच्छा माइलेज देखने को मिलेगा। एलॉय व्हील्स के अलग-अलग डिजाइन बाजार में उपलब्ध है। जिसके कारण से आप अपने बाइक को एक से बढ़कर एक शानदार लुक दे सकते हैं।
इसीलिए एलॉय व्हील्स वाले बाइकों को सिटी राइड के लिए बहुत ही बेहतरीन माना जाता है। इसमें पैदा होने वाली गर्मी का वितरण काफी बेहतरीन होता है और इसका लाइटवेट हमें अच्छी माइलेज लेने में मदद करता है। इस चक्की के कारण बाइक का लुक बहुत ही बेहतरीन होता है जिस कारण से लोग काफी ज्यादा आकर्षित होते हैं।
अब बात करते हैं स्पोक व्हील्स की तो जितने भी ऑफ रोडिंग बाइक्स या फिर क्रूजर बाईक्स है। उसमें हमें स्पोक व्हील्स देखने को मिलते हैं। इसका एक महत्वपूर्ण कारण यह है की यह खराब रास्ते पर काफी अच्छा प्रदर्शन देती है। वहीं इसके कारण बाइक की प्रदर्शन क्षमता भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
दिखने में यह खूबसूरत ना हो लेकिन मजबूती के मामले में यह किसी से कम नहीं है। यही कारण है कि ट्रायंफ, केटीएम, रॉयल एनफील्ड, हीरो, हार्ले डेविडसन जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां अपनी बैकों में स्पोक व्हील्स का प्रयोग करती हैं। क्योंकि इन चक्कों के कारण आप इन बाइक्स को कहीं भी चला सकते हैं।