Safest Sedan: भारतीय बाजार में एसयूवी की मांग सबसे ज्यादा है। लेकिन कहीं ना कहीं आज भी लोग सेडान को पसंद करते हैं। सेडान कारों में हमें लग्जरी के साथ ज्यादा लेग स्पेस और फीचर्स देखने को मिलते हैं। यही कारण है कि आज भी होंडा सिटी और मारुति सियाज जैसे कारों को कंपनियां बंद नहीं कर रही हैं।
इनकी सेल्स कम ही सही लेकिन हो रही है। इसलिए अगर आप भी लग्जरी सेडान खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास कई अच्छे ऑप्शंस मौजूद हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही बेहतरीन सेडान के बारे में बताएंगे जिनकी सेफ्टी बहुत ही अच्छी है।
Honda City
भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली होंडा सिटी की 5th जेनरेशन आज के समय बेची जा रही है। इसे वयस्क सुरक्षा मानकों में 44.83 और बच्चों की सेफ्टी के लिए 22.82 नंबर दिए गए हैं। यानी कि इसमें आपको 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है।
इसमें 1.5 लीटर का नॉन टर्बो पैट्रोल इंजन मिलता है जो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें भी मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों ही ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं। इसकी कीमत 20 लाख रुपए के आसपास है। इसलिए इसकी लग्जरी भी बहुत ही बेहतरीन है।
Volkswagen Virtus
Volkswagen ने काफी साल बाद अपनी एक जबरदस्त सेडान को लॉन्च किया है। वहीं इस सेडान की मजबूती काफी बेहतरीन है। इसमें 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है जो इसे आपके फैमिली के लिए बहुत ही सेफ बनाती है। इसमें भी दो इंजन विकल्प दिए गए हैं जिसमें पहले 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल और दूसरा 1 लीटर का तीन सिलेंडर टर्बो पैट्रोल इंजन है। वयस्कों के साथ यह बच्चों को भी अच्छी सेफ्टी देती है।
Skoda Slavia
स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia) एक बजट सेडान है जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसे फॉक्सवैगन वर्टस के प्लेटफार्म पर ही बनाया गया है। इसलिए इसके डाइमेंसिटी में ज्यादा बदलाव नहीं है। बात करें इसकी सुरक्षा रेटिंग की तो इसे फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। इसमें दो इंजन विकल्प मिलते हैं जिसमें 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल और दूसरा 1 लीटर का तीन सिलेंडर वाला टर्बो पैट्रोल इंजन है। यह मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों ही ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। यानी कि आप इस शहर के रास्ते पर आसानी से ड्राइव कर सकते हैं।
Maruti Ciaz
मारुति की एकमात्र लग्जरी सेडान कर सियाज भी इस लिस्ट में शामिल है। इसमें आपको 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है और इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया गया है। यह 9.3 लाख की एक्स शोरूम कीमत पर आती है।