June 2023 Car Sales: देश के वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी पिछले महीने की सेल्स रिपोर्ट को जाड़ी कर दिया है। इस रिपोर्ट की माने तो मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने हुंडई (Hyundai), टाटा (Tata), महिंद्रा (Mahindra) और टोयोटा (Toyota) जैसी कई कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि मारुति सुज़ुकी की हर महीने सबसे ज्यादा कारों की बिक्री होती है। कंपनी ने पिछले महीनें यानी जून 2023 में भी सबसे ज्यादा कारों की बिक्री की है। इस रिपोर्ट में आज हम आपको टॉप 3 कंपनियों के बारे में बताएंगे। जिनकी पिछले महीनें सबसे ज्यादा कारें बिकी हैं।
Maruti Suzuki की सेल्स डिटेल
जून 2023 में मारुति सुजुकी ने अपनी कुल 1,59,418 यूनिट्स को सेल किया है। इसमें घरेलू और निर्यात दोनों बिक्री शामिल हैं। वहीं पिछले साल इसी महीने यानी जून 2022 की बात करें तो समय कंपनी ने कुल 1,55,857 यूनिट्स को सेल किया था। कंपनी साल-दर-साल बिक्री के मामले में 2 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज कर रही है। कंपनी ने पिछले महीनें घरेलू बाजार में अपनी 1,33,027 यूनिट्स को सेल किया है। वहीं जून 2022 की बात करें तो उस समय घरेलू बाजार में कंपनी की कुल 1,22,685 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
Hyundai की सेल्स डिटेल
जून 2023 में मारुति सुजुकी ने अपनी कुल 50,001 यूनिट्स को सेल किया है। वहीं पिछले साल इसी महीने यानी जून 2022 की बात करें तो समय कंपनी ने कुल 49,001 यूनिट्स को सेल किया था। कंपनी साल-दर-साल बिक्री के मामले में 2.4 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज कर रही है। कंपनी के निर्यात की बात करें तो पिछले महीने यानी जून 2023 में कंपनी ने 15,600 यूनिट्स को निर्यात किया है। निर्यात में भी कंपनी ने 16.85 प्रतिशत का ग्रोथ हासिल किया है।
Tata मोटर्स की सेल्स डिटेल
जून 2023 में मारुति सुजुकी ने अपनी कुल 47,235 यूनिट्स को सेल किया है। वहीं पिछले साल इसी महीने यानी जून 2022 की बात करें तो समय कंपनी ने कुल 45,197 यूनिट्स को सेल किया था। कंपनी साल-दर-साल बिक्री के मामले में 5 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज कर रही है।