Pakistani Bike: भारत टू व्हीलर का सबसे बड़ा मार्केट है। यहां आपके बजट में बिकने वाली बाइक सबसे ज्यादा देखने को मिलेगी। हीरो स्प्लेंडर, हीरो एचएफ डीलक्स, टीवीएस स्पोर्ट, बजाज प्लैटिना जैसी बाइक यहां सबसे ज्यादा बिकती है। इसमें आपको सबसे कम 97 सीसी का इंजन देखने को मिलेगा।
लेकिन जब आप पाकिस्तान में जाएंगे तो वहां 50 सीसी के भी बाइक्स देखने को मिलते हैं। वहां होंडा और सुजुकी की मोनोपोली चलती है। यह दोनों कंपनियां वहां के लोकल कंपनियों के साथ मिलकर गाड़ियों को असेंबल करती है।
Honda है पाकिस्तानियों को पहली पसंद
यह सभी बाइक्स दिखने में कुछ खास नहीं होती है। जब भी आप इसे सड़क पर देखेंगे तो आपको लगेगा कि यह 70 80 के दशक की बाइक्स है। लेकिन इनकी माइलेज काफी ज्यादा होती है।
कई बार पाकिस्तान इसके इंजन को ट्वीक करके इसकी माइलेज को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। अगर आपको पाकिस्तानी बाइकों के बारे में जानना है तो वहां बिक रही होंडा सीडी 70 (Honda CD 70) की कीमत आपके होश उड़ा सकते हैं।
यह पाकिस्तान की पॉपुलर बाईकों में से एक है। इसमें 70 सीसी का इंजन मिलता है। इसके फीचर्स ना के बराबर है और यह दिखने में किसी खिलौने बाइक की तरह लगती है। इसमें लगा 70 सीसी का इंजन 5 एचपी का पावर और 5 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।
कम पावर जेनरेट करने के कारण ही इसकी माइलेज 55 किलोमीटर प्रति लीटर को भी क्रॉस कर जाती है। इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे की है। 8 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आने वाली यह बाइक काफी ज्यादा किफायती है।
कभी यह बाइक पाकिस्तान को सबसे ज्यादा पसंद आई थी लेकिन अब इसकी कीमत इतनी ज्यादा हो गई है कि लोग इसे खरीदने से कतराते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान में इस बाइक की कीमत 1,57,900 पाकिस्तानी रुपए है। भारत में यह 46513 रुपए के बराबर होती है।