Nitin Gadkari Toll Tax Plan: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। आपको बता दें कि अगर आप हाईवे पर सफर करते हैं। तो आपके लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। अब आपको हाईवे पर सफर करने के दौरान टोल टैक्स देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार इसके लिए तैयारी कर रही है और इसे जल्द ही समाप्त कर दिया जाएगा। इससे आपको सफर करने में भी आसानी होगी और घंटों लाइन में लगकर परेशान भी नहीं होना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:-Ola अब ऐसे ठीक करेगी अपने ग्राहकों की समस्या, खोला ऐप पर ये विंडो
मंत्री Nitin Gadkari कर रहे हैं प्लान
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि सरकार नई तकनीक का विकाश करने में लगी है और इसका पालन एक साल के अंदर शुरू भी कर दिया जाएगा। सरकार की योजना इसी नई तकनीक से टोल टैक्स को वसूलने की है। वहीं फास्टैग सिस्टम से भी लोगों को काफी राहत मिल रहा है।
सरकार की योजना टोल को लेकर पारदर्शिता लाने की है। ऐसे में पूरे देश ।के इसे जल्द ही लागू किया जा सकता है। इसके लागू होने से चालक को गलत टैक्स नहीं देना होगा। वहीं मौजूदा समय में टोल प्लाजा के ऊपर लगने वाले जाम में भी कमी आएगी। इससे लोगों का सफर में लगने वाला समय कम हो जाएगा और यात्रा सुगम होगा।
यह भी पढ़ें:-लड़कियों को पसंद आती है ये क्यूट Electric Scooter, सिर्फ ₹1560 में ले जाएं घर
तेजी से तैयार हो रही है नई तकनीक
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में भी अगले वर्ष तक टोल प्लाजा को खत्म करने की बात कही है। वहीं अब टोल प्लाजा की जगह पर नई तकनीक का इस्तेमाल करके टैक्स वसूला जाएगा। इसके लिए सरकार जीपीएस टेक्नोलॉजी की मदद लेगी। इसके ट्रायल को भी शुरू कर दिया गया है और जल्द ही इसे लागू भी कर दिया जाएगा। इस नई तकनीक से वाहन मालिक के अकाउंट से सीधा टोल कट जाएगा और इसके लिए उसे कहीं रुकना भी नहीं पड़ेगा। हालांकि अभी इसे लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है।