Nissan का फ्यूचर प्लान, भारत में लॉन्च होगी 3 नई कारें, हर सेगमेंट में देगी दस्तक

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Nissan: जापान की प्रतिष्ठित कार मेकर कंपनी निशान 2026 तक भारत में अपनी कई नई कारों को लॉन्च करने वाली है। यह मॉडल बिल्कुल ही नए होने वाले हैं। प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए कंपनी भारत में नई कारों को लॉन्च करेगी। इसके अलावा विश्व भर में अपनी पहुंच को बनाए रखने के लिए कंपनी कुछ नई एसयूवी को बनाने में लगी हुई है।

निशान ने वित्तीय वर्ष 2024 के लिए बिल्कुल ही नया प्लान बना रखा है। इस 1 वर्ष के दौरान कंपनी विश्व भर में अपने 10 लाख कारों को बेचना चाहती है। इसके अलावा 2026 तक वह 30 नई कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसमें से 16 इलेक्ट्रिक और 14 आईसीई इंजन वाली कारें होंगी।

इसके अलावा साल 2030 तक कंपनी कुल 34 इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने वाली है। यह सभी कारें वैश्विक स्तर पर लॉन्च होगी, जिसमें से कुछ हमें भारत में भी देखने को मिल सकती है।

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिस पर बताया गया है कि 2026 तक 40% ऑटो मार्केट इलेक्ट्रिक का होने वाला है और 2030 तक यह प्रतिशत बढ़कर 60 हो जाएगा।

इसके अलावा भारत में कंपनी अपनी तीन नई एसयूवी को लॉन्च करने वाली है जिसका कुछ सालों से शोकेस किया जा रहा है। इसमें Nissan XTrail, Nissan Juke और Leaf शामिल है। अब देखना होगा कि कंपनी इन कारों को कब तक लांच कर सकती है।

देखा जाए तो निशान का मार्केट भारत में बिल्कुल ही जीरो है। कंपनी की कुछ खास कारें यहां बिकती भी नहीं है। यहां तक की भारतीय ग्राहकों को निशान मैगनाइट (Nissan Magnite) के अलावा किसी भी और कर के बारे में पता भी नहीं है।

यही कारण है कि भारत जैसे बड़े मार्केट से निशान को कोई भी फायदा नहीं हो रहा है। अब कंपनी अपनी दमदार इलेक्ट्रिक कार और एसयूवी को लॉन्च करके भारी मुनाफा कमाना चाहते हैं।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App