Budget Electric SUV: भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन की ग्रोथ लगातार हो रही है। खासकर अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिमांड बाजार में काफी तेजी से बढ़ी हैं। वैसे तो देश की सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) है। लेकिन अब इसे महिंद्रा एक्सयूवी400 (Mahindra XUV400) से कड़ी टक्कर मिल रही है। आपको बता दें कि महिंद्रा एक्सयूवी400 को बाजार में लोग पसंद कर रहे हैं।
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को दो ट्रीम क्रमशः ईसी और ईएल के साथ बाजार में उतारा गया है। महिंद्रा एक्सयूवी400 (Mahindra XUV400) आपको 15.99 लाख रूपये की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत पर बाजार में मिल जाएगी है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 18.99 लाख रुपये कंपनी ने तय की है। यह कंपनी की एक शानदार 5 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है। जिसमें आपको 378 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इस एसयूवी के डायमेंशन की बात करें तो ये 4,200mm लंबा, 1821mm चौड़ा और 2600mm ऊँचा है। इसमें आपको 2600mm का व्हीलबेस मिलता है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
Mahindra XUV400 के बैटरी पैक की पूरी जानकारी
महिंद्रा एक्सयूवी400 (Mahindra XUV400) इलेक्ट्रिक एसयूवी में दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं। जिसमें पहला 34.5kWh का बैटरी पैक है। जो 375 किलोमीटर की रेंज ऑफर करने में सक्षम है। वहीं इसका दूसरा बैटरी पैक 39.4kWh का है। जिसमें आपको 456 किलोमीटर का ड्राइव रेंज उपलब्ध हो जाता है। इसमें पॉवरफुल इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग कंपनी ने किया है। जो 150 पीएस की अधिकतम पावर के साथ ही 310 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की क्षमता 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड महज 8.3 सेकंड में हासिल करने की है।
Mahindra XUV400 के एडवांस फीचर्स की डिटेल्स
इस एसयूवी में आपको 150 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। इसके अलावा अगर इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी सिंगल-पैन सनरूफ, 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, कनेक्टेड कार फीचर्स, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और रियर पार्किंग कैमरा जैसे कई फीचर्स उपलब्ध कराती है।