Yamaha RX100: जापानी टू व्हीलर निर्माता कंपनी यामाहा ने हाल ही में अपनी दो नई बाइक को भारत में लॉन्च किया है। लेकिन यामाहा आरएक्स 100 (Yamaha RX100) का इंतजार लोगों को बेसब्री से है।
पिछले साल ही इस नए अवतार में लॉन्च करने की बात कही गई थी। हालांकि इस कब तक लाया जाएगा इस पर कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। लेकिन लोग अनुमान लगा रहे हैं कि 2024 में होने वाले ऑटो एक्सपो में इसके फर्स्ट लुक को रिवील कर दिया जाएगा और साल के अंत तक यह बाइक हमें भारतीय सड़कों पर दौड़ते हुए भी नजर आ जाएगी।
अगर यामाहा आरएक्स 100 कम कीमत पर लॉन्च होती है तो हीरो और टीवीएस की कंयूटर बाइक्स को झटका लग सकता है। Yamaha RX 100 हमेशा सेवाओं की पहली पसंद रही है। इसकी परफॉर्मेंस के आगे कोई भी बाइक नहीं टिकती है। आज हम आपको इसी बाइक की पूरी डिटेल देने वाले हैं।
यामाहा आरएक्स 100 (Yamaha RX100) में 98 सीसी का एयर कूल सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता था। यह इंजन 7500 आरपीएम पर 11 पीएस का पावर और 6500 आरपीएम पर 10 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता था। लेकिन अब जमाना बदल चुका है। इसलिए इसमें 125 से 200 सीसी इंजन दिया जा सकता है।
कंपनी का कहना है कि इसमें भी आपको काफी अच्छा परफॉर्मेंस मिलने वाला है। फीचर्स के तौर पर इसमें रियल टाइम माइलेज, स्टैंड अलर्ट, साइड इंडिकेटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डिजिटल ऑडोमीटर, स्पीडोमीटर और सेफ्टी के लिए एबीएस मिलने वाला है। इसका नया मॉडल दिखने में बहुत ही खूबसूरत होगा।
Yamaha RX 100 उसे समय की बजट स्पोर्ट्स बाइक थी। लोग इसे काफी पसंद करते थे। कई सेलिब्रिटी जैसे कि MS Dhoni की यह पहली बाइक रह चुकी है। अगर आप इस नई बाइक को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको अगले साल तक मिल सकती है।