Mahindra की नई SUV जिसमें मिलेगा प्रीमियम फीचर्स और सेफ्टी, कीमत होगी कम

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra XUV300: मार्च महीने में हमें कई नई गाड़ियां लॉन्च होते हुए दिखेंगी। इसमें सबसे ज्यादा हुंडई क्रेटा N Line और महिंद्रा XUV300 का इंतजार किया जा रहा है। नई महिंद्रा XUV300 एक काफी अच्छी कार है।

अब जब इसके फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की बात कहीं जा रही है तो लोग काफी ज्यादा खुश हैं। महिंद्रा हमेशा से एक बेहतरीन एसयूवी बनाने वाली कंपनी रही है। इनका इंजन बहुत ही जबरदस्त होता है। ऐसे में नई XUV300 को लाना कंपनी के लिए फायदेमंद साबित होगा।

सेफ्टी में गजब होगी नई Mahindra XUV 300

महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट को फिलहाल टेस्ट किया जा रहा है और टेस्टिंग के दौरान इसे कई बार देखा गया है। अंदरूनी सूत्रों से पता चला है कि इसके बेस वेरिएंट में ही छह एयरबैग दिए जाएंगे।

भारत के ट्रैफिक अधिनियम की मजबूती के कारण कंपनियों के निर्देश दिया गया है कि वह अपनी कारों कि सेफ्टी पर ज्यादा ध्यान दें। यही कारण है कि महिंद्रा ने 6 एयर बैग के साथ एसयूवी को लांच करने वाली है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में भी कई सारे बदलाव किए गए हैं। अब यह दिखने में हुंडई एक्स्ट्र (Hyundai Exter) की तरह लग सकती है।

नई Mahindra XUV300 Facelift की कीमत

इस नई एसयूवी की कीमत ₹900000 से शुरू हो सकती है। पहले लोग महिंद्रा XUV 300 को इसलिए नहीं खरीदते थे क्योंकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 13 से 14 लाख रुपए थी और इस कीमत पर ही आपको अच्छे फीचर्स मिलते थे।

लेकिन अब जब इसके बेस वेरिएंट में ही अच्छे फीचर्स ऑफर किए जाएंगे तो लोग ऐसे खरीदना पसंद करेंगे। इस एसयूवी में फीचर्स के तौर पर इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ABS, नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्ज, बड़ा टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और काफी कुछ नया मिलने वाला है। अब इसमें सनरूफ भी मिल सकता है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App